व्यापार

आज से दशहरा तक बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था:गांधी मैदान सहित कई इलाकों में नो-पार्किंग जोन; देखें बेली रोड, बोरिंग रोड जाने का रूट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
आज से दशहरा तक बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था:गांधी मैदान सहित कई इलाकों में नो-पार्किंग जोन; देखें बेली रोड, बोरिंग रोड जाने का रूट

दुर्गापूजा को लेकर पटना में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। व्यवस्था 17 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजे से 20 अक्टूबर 2026 को रात 10 बजे तक या यातायात सामान्य होने तक लागू रहेगी। एंबुलेंस, आपातकालीन वाहन, शव वाहन और पासधारक वाहनों को प्रतिबंध से छूट रहेगी। बेली रोड, राजाबाजार फ्लाईओवर के नीचे और आसपास की व्यवस्था, सगुना मोड़ से पटना एयरपोर्ट जाने वाले वाहन रुकनपुरा, राजाबाजार ओवरब्रिज के नीचे, जगदेव पथ और बीएमपी होते हुए जा सकेंगे।

सगुना मोड़ से हड़ताली मोड़ और आयकर गोलंबर जाने वाले वाहन रुकनपुरा से राजाबाजार फ्लाईओवर के ऊपर से जा सकेंगे। सगुना मोड़ से दीघा, राजीव नगर और पाटलिपुत्र जाने वाले वाहन आशियाना मोड़ से बाएं मुड़कर आशियाना-दीघा रोड से जा सकेंगे। राजीव नगर और दीघा से हड़ताली चौक जाने वाले वाहन आशियाना-दीघा रोड से राजीव नगर नाला के किनारे वाली सड़क, केशरी नगर, राजीव नगर आरओबी के नीचे से अटल पथ होते हुए जा सकेंगे।

दूसरा रास्ता रामनगरी मोड़, फ्रेंड्स कॉलोनी रोड, एजी कॉलोनी रोड, आईजीआईएमएस के बगल और जेडी विमेंस कॉलेज होते हुए बेली रोड से जा सकेंगे। राजीव नगर और दीघा से सगुना मोड़ जाने वाले वाहन आशियाना-दीघा रोड पर पासपोर्ट ऑफिस से मौर्या पथ, अंबेडकर पथ और बेली रोड होते हुए जा सकेंगे। राजीव नगर और दीघा से एयरपोर्ट जाने वाले वाहन राजीव नगर नाला के किनारे वाली सड़क, केशरी नगर, राजीव नगर आरओबी के नीचे और अटल पथ होते हुए जा सकेंगे।

डुमरा टीओपी से सगुना मोड़ जाने वाले वाहन छोटी गाड़ियां बेली रोड पर डुमरा टीओपी तक जाएंगी। वहां से बाएं मुड़कर एयरपोर्ट, बीआईटी और फुलवारीशरीफ/जगदेव पथ की ओर जा सकेंगी। डुमरा टीओपी से राजीव नगर, दीघा, आशियाना नगर, एजी कॉलोनी और समनपुरा जाने वाले वाहन बेली रोड पर पिलर नंबर 91 से दाएं यू-टर्न लेकर जेडी विमेंस कॉलेज और आईजीआईएमएस के बगल से एजी कॉलोनी रोड होते हुए आशियाना-दीघा रोड जा सकेंगे।

हड़ताली चौक से सगुना मोड़ जाने वाले वाहन हड़ताली चौक से सीधे राजवंशीनगर, चिड़ियाखाना और बेली रोड फ्लाईओवर के ऊपर से जा सकेंगे। 4.

मालवाहक और भारी वाहनों पर प्रतिबंध 17 से 20 अक्टूबर तक पटना नगर निगम क्षेत्र में मालवाहक और यात्री वाहनों, जैसे बस, ट्रक, ट्रैक्टर और टाटा 407 का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह प्रतिबंध सरकारी, गैरसरकारी, अर्धसरकारी और निजी सभी प्रकार के वाहनों पर लागू होगा। 21 अक्टूबर तक मेट्रो और अन्य निर्माण कार्यों से जुड़े भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। दानापुर से अशोक राजपथ बड़े वाहन अशोक राजपथ में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। ये वाहन दानापुर कैंट से सगुना मोड़ होते हुए खगौल-दानापुर स्टेशन की ओर जा सकेंगे। दानापुर स्टेशन से बिहटा जाने वाले भारी वाहन नेउरा होते हुए बिहटा और आरा की ओर जाएंगे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।