देश

दशहरे के बाद बढ़ेगा महंगाई भत्ता? केंद्रीय कर्मचारियों को अब इस तारीख से है उम्मीद

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 अक्टूबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
दशहरे के बाद बढ़ेगा महंगाई भत्ता? केंद्रीय कर्मचारियों को अब इस तारीख से है उम्मीद

दशहरा बीतने के बाद भी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार है.

उम्मीद थी कि त्योहारों के इस सीजन में सरकार महंगाई भत्ते को लेकर खुशखबरी दे सकती है, लेकिन 14 अक्टूबर को हुई कैबिनेट बैठक में इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है.

अब कर्मचारियों की नजर कल यानी 21 अक्टूबर को होने वाली अगली कैबिनेट बैठक पर है.

क्या कल की मीटिंग में डीए पर फैसला आने वाला है? इस सवाल का सही- सही जवाब यहां मौजूद है.

इतना ही नहीं, आपको यहां से ये भी समझ आएगा कि डीए बढ़ता है तो आपकी सैलरी पर क्या असर होगा.

अभी कितना मिल रहा है डीए?

फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को उनकी बेसिक सैलरी का 60 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है.

अप्रैल 2026 में सरकार ने डीए में 2 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी, जिसके बाद यह 58 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी हो गया था. पेंशनर्स के लिए भी DR इसी दर से बढ़ाई गई थी.

अब जुलाई 2026 से लागू होने वाली अगली किस्त का इंतजार है. आमतौर पर केंद्र सरकार साल में दो बार जनवरी और जुलाई से डीए में बदलाव करती है.

इसका मकसद महंगाई बढ़ने के कारण कर्मचारियों की जेब पर पड़ने वाले असर को कम करना है.

कितना बढ़ सकता है डीए? इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है.

अगर ऐसा होता है तो डीए 60 फीसदी से बढ़कर 63 फीसदी हो जाएगी. हालांकि, ये अभी अनुमान है. सरकार की मंजूरी के बाद ही नई दर की पुष्टि होगी.

कर्मचारी संगठनों की ओर से भी डीए की किस्त जल्द जारी करने की मांग की जा रही है.

उनका कहना है कि जरूरी सामान की बढ़ती कीमतों के कारण कर्मचारियों और पेंशनर्स के घरेलू खर्च पर दबाव बढ़ रहा है.

डीए बढ़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी?

बेसिक सैलरी

अभी 60% डीए

63% डीए होने पर

हर महीने कितना बढ़ेगा

<t

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।