दशहरे पर पलटी नाव, 4 लोग लापता
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कोटा की कोटड़ी नहर में मूर्ति विसर्जन के दौरान नाव पलटने से बड़ा हादसा, चार लोग अब भी लापता। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर मौके पर पहुंचे, लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
कोटा, 21 अक्टूबर। राजस्थान के कोटा के छावनी क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नहर में चार युवकों के डूबने की घटना से हड़कंप मच गया। हादसे के बाद लापता युवकों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी लेकर अधिकारियों को तलाशी अभियान तेज करने के निर्देश दिए।
ओम बिरला ने घटना पर दुख जताते हुए अधिकारियों से युवकों का पता लगाने के लिए हरसंभव प्रयास करने को कहा। उन्होंने एसडीआरएफ की टीम को तलाशी अभियान का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही, सीएडी अधिकारियों को नहर में स्टॉपर्स वाले स्थानों पर भी तलाशी अभियान चलाने को कहा, ताकि सर्च ऑपरेशन के दौरान कोई भी संभावित जगह छूट न जाए।
बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश
लोकसभा अध्यक्ष ने प्रशासन और बचाव दल को पूरी तत्परता से काम करने और तलाशी अभियान में सभी जरूरी संसाधनों का उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लापता युवकों का पता लगाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएं और बचाव कार्य में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
हादसे के कारणों की जांच के निर्देश
ओम बिरला ने जिला कलक्टर को हादसे के कारणों की जांच करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि प्रतिमा विसर्जन जैसे आयोजनों के दौरान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
परिजनों के प्रति जताई संवेदना
लोकसभा अध्यक्ष ने लापता युवकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उनके सकुशल मिलने की कामना की। हादसे के बाद परिजन अपनों की तलाश और सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं।
फिलहाल, कोटा के छावनी क्षेत्र की नहर में लापता चार युवकों की तलाश जारी है। प्रशासन, एसडीआरएफ और संबंधित विभागों की टीमें युवकों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन में जुटी हैं।
Bite -मदन दिलावर, शिक्षा मंत्री