दतिया में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष कैंप
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दतिया जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए गुरुवार को विशेष कैंप आयोजित किए गए। कैंप में बीएलओ ने फॉर्म-6 के जरिए नए मतदाताओं के आवेदन प्राप्त किए। विशेष रूप से 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं और 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष के होने वाले युवाओं से आवेदन लिए गए। नागरिकों को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार 9 अक्टूबर को भी विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। पात्र नागरिकों, खासकर युवा मतदाताओं से कैंप में पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने की अपील की गई है।