अपराध

दतिया के नोनेर हाई स्कूल में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिलाई शपथ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दतिया के नोनेर हाई स्कूल में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिलाई शपथ

दतिया। नशा मुक्त भारत अभियान की छठवीं वर्षगांठ और सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत ग्राम पंचायत नोनेर स्थित शासकीय हाई स्कूल में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समर्पण नशा मुक्ति केंद्र के संचालक संजय भार्गव ने विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और पारिवारिक दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और उपस्थित प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। साथ ही नशामुक्ति से संबंधित संकल्प पत्र और जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए। विद्यार्थियों को बताया गया कि नशे की शुरुआत भले ही छोटी लगे, लेकिन इसका असर स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और भविष्य पर गंभीर रूप से पड़ सकता है।

इस दौरान ग्राम पंचायत कामर की विद्यार्थी खुशी कुशवाहा, पिता कल्याण सिंह कुशवाहा को नशामुक्ति परिवार होने पर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में नशे की समस्या से जूझ रहे लोगों और उनके परिजनों के लिए उपलब्ध सहायता के बारे में भी जानकारी दी गई। नशामुक्ति हेल्पलाइन नंबर 14446 और मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 के संबंध में प्रतिभागियों को बताया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण और नशामुक्ति मित्र मौजूद रहे।

🎙️ जनता का संदेश का मत

नशा मुक्ति केवल व्यक्तिगत संघर्ष नहीं, बल्कि समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब युवा शपथ लेते हैं, तो वे अपने परिवार, स्कूल और समुदाय को एकजुट करते हैं। यह कदम हमें दिखाता है कि शिक्षा और जागरूकता से ही नशे के जाल को तोड़ा जा सकता है। आइए हम सभी मिलकर ऐसे कार्यक्रमों का समर्थन करें, ताकि हर बच्चे का भविष्य स्वच्छ, स्वस्थ और उज्ज्वल हो।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।