राज्य

दतिया में नुक्कड़ नाटक और नृत्य से युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दतिया में नुक्कड़ नाटक और नृत्य से युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश

दतिया। सेवा पखवाड़े के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे जनजागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला में सोमवार को शासकीय पीजी कॉलेज, दतिया में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत और जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कॉलेज की प्राचार्य डॉ. जयश्री त्रिवेदी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। वहीं जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक मुनेन्द्र सेजवार और एनएसएस समन्वयक डॉ. कोक सिंह दादोरिया भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक और नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं।

इन प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। इस दौरान उपस्थित युवाओं और विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। उनसे स्वयं नशे से दूर रहने के साथ समाज में भी नशामुक्ति का संदेश फैलाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य की प्रस्तुति देकर नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया।

आयोजन में मेरा युवा भारत टीम का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। टीम के उपेन्द्र सिंह यादव और अभिषेक लिटोरिया ने कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।