राजनीति

दतिया में सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी:पालिका अध्यक्ष पुत्र की समझाइश बेअसर, 1.5 लाख लेकर 6 हजार वेतन देने का आरोप

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दतिया में सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी:पालिका अध्यक्ष पुत्र की समझाइश बेअसर, 1.5 लाख लेकर 6 हजार वेतन देने का आरोप

दतिया में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। शहर में कचरा उठाव ठप होने से जगह-जगह ढेर लगने लगे हैं। नवरात्रि के चलते देवी पंडालों के आसपास भी कचरा जमा हो रहा है, जिससे श्रद्धालुओं और आम लोगों को परेशानी हो रही है। नगर पालिका अध्यक्ष के बेटे पहुंचे, कर्मचारियों ने लगाए आरोप हड़ताल खत्म कराने और स्थिति संभालने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष के बेटे प्रशांत ढेंगुला देर रात सफाई कर्मचारियों के बीच पहुंचे।

उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत कर उन्हें समझाने की कोशिश की। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगें और शिकायतें उनके सामने रखीं। बातचीत के दौरान तीखी बहस भी हुई। सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि नौकरी पर रखने के नाम पर उनसे डेढ़-डेढ़ लाख रुपए तक लिए गए, जबकि उन्हें केवल 6 हजार रुपए वेतन दिया जा रहा है।

हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। 8 घंटे काम, फिर भी वेतन और नौकरी की सुरक्षा नहीं कर्मचारियों का कहना है कि उनसे रोजाना 8-8 घंटे काम कराया जाता है, लेकिन न तो उचित वेतन मिलता है और न ही नौकरी की सुरक्षा है। उन्होंने मांग की कि नगर पालिका के रिक्त पदों पर उन्हें नियमित किया जाए।

कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक नियमितीकरण नहीं होता, तब तक हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। अध्यक्ष पुत्र बोले- केवल घर-घर कचरा कलेक्शन का ठेका प्रशांत ढेंगुला ने नगर पालिका की पूरी सफाई व्यवस्था ठेके पर दिए जाने की बात से इनकार किया। उन्होंने कहा कि केवल घर-घर से कचरा कलेक्शन का काम ठेके पर सौंपा गया है।

उन्होंने कर्मचारियों को आश्वस्त करने की कोशिश की कि इस फैसले से किसी की नौकरी नहीं जाएगी और न ही किसी कर्मचारी को हटाया जा रहा है। इसके बावजूद कर्मचारी पहले नियमितीकरण और उसके बाद ठेका व्यवस्था लागू करने की मांग पर अड़े रहे। हड़ताल से शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में कचरा उठाव बंद है।

नवरात्रि के दौरान देवी पंडालों के आसपास कचरा जमा होने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। हड़ताल खत्म होने और सफाई व्यवस्था सामान्य होने को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।