राज्य

दतिया- समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए किसान पंजीयन 15 सितंबर से

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दतिया- समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए किसान पंजीयन 15 सितंबर से

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार और बाजरा की खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन 15 सितंबर से 10 अक्टूबर तक किया जाएगा। जिले में पंजीयन के लिए 25 केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

किसान आवश्यक दस्तावेजों, आधार नंबर, बैंक खाता और मोबाइल नंबर के साथ निर्धारित केंद्रों पर पंजीयन करा सकेंगे। सिकमी, बटाईदार, कोटवार और वन पट्टाधारी किसानों के लिए भी पंजीयन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।