राज्य

दौसा में विज्ञान-गणित मेले में दिखी बच्चों की वैज्ञानिक सोच

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दौसा में विज्ञान-गणित मेले में दिखी बच्चों की वैज्ञानिक सोच

दौसा में विद्या भारती के तीन दिवसीय विज्ञान एवं गणित मेले में 12 जिलों के करीब 500 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। चंद्रयान-3, स्मार्ट सिटी, नैनो टेक्नोलॉजी, जल संरक्षण और स्मार्ट कृषि सहित कई मॉडलों ने आकर्षित किया।

दौसा, 03 अक्टूबर | दौसा के आदर्श विद्या मंदिर बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्या भारती की ओर से तीन दिवसीय विज्ञान एवं गणित मेले का आयोजन किया गया। मेले में जयपुर प्रांत के 12 जिलों से करीब 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने विज्ञान और गणित से जुड़े एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक सोच और नवाचार की प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने, वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने तथा वर्तमान समय की समस्याओं के समाधान में विज्ञान और तकनीक की भूमिका को समझने के लिए प्रेरित करना रहा। विद्यार्थियों ने किसी एक पुस्तक की विषय-वस्तु तक सीमित न रहते हुए समसामयिक परिस्थितियों और भविष्य की आवश्यकताओं को आधार बनाकर मॉडल तैयार किए।

प्रदर्शनी में चंद्रयान-3, चिकित्सा क्षेत्र में नैनो टेक्नोलॉजी, ऑटोमेटिक लाइट सेंसर, जल प्रदूषण, फ्यूचर स्मार्ट सिटी-2050, ट्रैफिक लाइट मॉडल, वाई-फाई आधारित डेटा ट्रांसफर सिस्टम, स्मार्ट ब्लाइंड स्टिक एवं स्मार्ट ग्लासेस, रडार सिस्टम, स्मार्ट डस्टबिन, खाद्य उद्योग, विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव, जैविक खेती आधारित मॉडल, सरल मशीन, प्राथमिक उपचार, पदार्थों की अवस्थाएं, स्मार्ट जल-बचत सिंचाई प्रणाली और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सहित विभिन्न विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए गए।

विद्यार्थियों ने यह दिखाने का प्रयास किया कि आधुनिक विज्ञान किस प्रकार चिकित्सा, कृषि, यातायात, पर्यावरण संरक्षण, जल प्रबंधन, स्वच्छता और शहरी विकास जैसी चुनौतियों के समाधान में उपयोगी साबित हो सकता है। मॉडलों के माध्यम से बच्चों ने वैज्ञानिक अवधारणाओं को व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत किया।

मेले में मॉडल प्रदर्शनी के साथ पत्र-वाचन में भी विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को शिशु, बाल, किशोर और तरुण वर्ग में विभाजित कर विभिन्न गतिविधियों में शामिल किया गया। विद्या भारती से जुड़े विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ मेले में भाग लिया। आयोजकों के अनुसार, जयपुर प्रांत के 12 जिलों से आए करीब 500 प्रतिभागियों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया।

विद्यार्थियों ने वर्तमान में दुनिया के सामने मौजूद समसामयिक परिस्थितियों और उनमें विज्ञान की भूमिका को ध्यान में रखते हुए अपने मॉडल तैयार किए। मेले के अगले चरण में 2 से 4 नवंबर तक ब्यावर में प्रदेश के सभी 41 जिलों प्रदेश स्तरीय विज्ञान मेला आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 26 नवंबर से गोरखपुर में राष्ट्रीय स्तर का विज्ञान मेला आयोजित होगा, जिसमें चयनित प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

बाईट - उमा शर्मा, प्रिंसिपल ईवीएम

बाईट - अरुण कुमार दुबे, प्रांत निरीक्षक विद्या भारती जयपुर

बाईट - स्टूडेंट 4

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।