राज्य

DDU में बनेगा' AI -पावर्ड स्टूडेंट असिस्टेंट':24 घंटे करेगा काम, हल होंगी स्टूडेंट्स की समस्याएं, मिलेगा तुरंत जवाब

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
DDU में बनेगा' AI -पावर्ड स्टूडेंट असिस्टेंट':24 घंटे करेगा काम, हल होंगी स्टूडेंट्स की समस्याएं, मिलेगा तुरंत जवाब

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्टूडेंट्स की पढ़ाई और कागजी जरूरतों को पूरा करने के लिए एक 24 घंटे काम करने वाला एआई-पावर्ड स्टूडेंट असिस्टेंट तैयार किए जाने का प्लान है। इसके बनने से एडमिशन, फीस, एग्जाम, रिजल्ट, सर्टिफिकेट और यूनिवर्सिटी से जुड़ी दूसरी सुविधाओं के बारे में पूछे जाने वाले आम सवालों के तुरंत जवाब मिल सकेंगे। यह सुविधा कुलपति केपी सिंह की ओर से प्रस्तावित 'अधिष्ठाता, एआई पहल और डिजिटल परिवर्तन कार्यालय' योजना के तहत मिलेगा। गुरुवार को कुलपति ने 'ए.आई.

मंथन-2.0' की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिए छात्रों को तेज, बेहतर और आसान सुविधाएं देने के लिए बन रही पूरी कार्ययोजना का जायजा लिया। सभी जरुरी जानकारी एक जगह मिलेगी इस प्रस्ताव में अलग-अलग विभागों, परीक्षा सेक्शन, हॉस्टल और फाइनेंस ब्रांच से जुड़ी सही व नई जानकारियों को एक जगह (सेंट्रलाइज्ड नॉलेज बेस) जुटाने की व्यवस्था भी शामिल है। इससे विद्यार्थियों को सारी जरूरी जानकारी एक ही जगह मिल जाएगी, जिससे प्रशासनिक कामकाज में तेजी और पारदर्शिता आएगी। AI सुविधा बने स्टूडेंट फ्रेंडली कुलपति प्रो.

के.पी.

सिंह ने कहा कि टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल छात्रों की सहूलियत और यूनिवर्सिटी की व्यवस्था को ज्यादा असरदार बनाने के लिए होना चाहिए। उन्होंने एआई पर आधारित सभी सुविधाओं को आसान, भरोसेमंद और पूरी तरह स्टूडेंट-फ्रेंडली बनाने पर जोर दिया। कानपुर में होगा ए.आई.

मंथन-2.0' का आयोजन बता दें कि 'ए.आई.

मंथन-2.0' का आयोजन 12 और 13 सितंबर 2026 को छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी (CSJMU), कानपुर में किया जा रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटीज हिस्सा लेंगी। कुलपति ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ए.आई.

मंथन-2.0 की तैयारियों को तय समय में पूरा किया जाए और यूनिवर्सिटी में एआई के इस्तेमाल को छात्रों की भलाई व कामकाज की रफ्तार से जोड़ा जाए। इसके साथ ही उन्होंने राजभवन से मांगी गई जानकारियों को व्यवस्थित ढंग से भेजने के निर्देश दिए। इस समीक्षा बैठक में आईक्यूएसी समन्वयक प्रो.

अजय सिंह, डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दुबे और कुलसचिव समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।