डेब्यू से पहले डरे हुए थे आयुष्मान खुराना, ठुकरा दी थीं 6 फिल्में, कभी दिल्ली में थे RJ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस शरवरी वाघ नजर आ रही हैं.
दोनों हाल ही में एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के यूट्यूब व्लॉग में नजर आए.
इस दौरान आयुष्मान ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने से पहले उन्होंने 6 फिल्में ठुकरा दी थीं.
दिल्ली में थे आरजे, कई शो किए होस्ट
हिंदी सिनेमा में कदम रखने से पहले आयुष्मान खुराना ने कई तरह के काम किए थे. वो दिली में आरजे थे और उन्होंने 'इंडियाज गॉट टैलेंट' सहित कई शोज भी होस्ट किए.
अभिनेता ने अर्चना के व्लॉग पर कहा, 'मैं दिल्ली में आरजे था. 2008 में मुंबई आया. जबकि बचपन में थिएटर किया करता था. मैं उन दिनों काफी नर्वस था, लेकिन पिता ने मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया.
जब मैं 17 या 18 साल का था तब 'पॉपस्टार्स 2' शो में आया था जिससे मुझे पहचान मिली. उसके बाद रोडीज में आया और फिर रेडियो जॉइन किया. फिर टीवी में आया और रोडीज कनेक्शन से एमटीवी पर वीजे बन गया.
फिर चार साल तक मैंने आईपीएल होस्ट किया, 'इंडियाज गॉट टैलेंट' होस्ट किया.'
बॉलीवुड डेब्यू से पहले रिजेक्ट कीं 6 फिल्में
आयुष्मान ने आगे कहा, 'फिर 2012 में मैंने विक्की डोनर की. उससे पहले मैंने 6 फिल्मों को मना किया था, ये हैरानी भरा है.
क्योंकि मैं फिल्मों के रिव्यू भी करता था और मुझे पता था कि बतौर लीड हीरो मेरी पहली फिल्म नहीं चलेगी तो मुझे दूसरा चांस ही नहीं मिलेगा.
मैं सोच समझकर डिसीजन लेता था, क्योंकि मुझे लगता है कि अगर आप एक ही चीज बार-बार बार करेंगे तो आपकी एक्साइटमेंट खत्म हो जाएगी. इस वजह से मैं अलग-अलग काम करता रहता था.'
'विक्की डोनर' के बारे में
बता दें कि आयुष्मान खुराना की पहली पहली फिल्म 'विक्की डोनर' साल 2012 में रिलीज हुई थी.
इसमें अभिनेता ने एक स्पर्म डोनर का किरदार निभाया था. फिल्म में उनके साथ लीड रोल में याम
📡 स्रोत: ABP Live Film
💡 पृष्ठभूमि (Background)
आयुष्मान खुराना, जो अब बॉलीवुड के प्रमुख सितारों में से एक हैं, ने अपने डेब्यू से पहले छह फ़िल्मों के प्रस्ताव ठुकरा दिए थे। यह खुलासा उनकी यात्रा की कठिनाइयों को उजागर करता है, जहाँ वे दिल्ली में रेडियो जॉकी के रूप में भी काम करते थे। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह दर्शाता है कि आज के सफल कलाकारों के पीछे भी संघर्ष और अस्वीकार के अनुभव होते हैं। जनता को यह प्रेरणा देता है कि सफलता पाने के लिए धैर्य और सही समय पर सही निर्णय लेना ज़रूरी है। इससे युवा कलाकारों को अपने सपनों के प्रति दृढ़ रहने