दिसंबर में जयपुर में होगा राजीविका का राष्ट्रीय सरस मेला, देशभर की स्वयं सहायता समूह महिलाओं को मिलेगा मंच
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जयपुर, 13 नवंबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में राजीविका और डेयरी सेक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने आगामी दिसंबर में जयपुर में आयोजित होने वाले राजीविका के राष्ट्रीय सरस मेले में प्रदेशभर की महिलाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ स्थानीय कला और उत्पादों को भी शामिल करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में राजीविका एवं डेयरी विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उत्पाद निर्माण के साथ उनकी मार्केटिंग, ब्रांडिंग और बिक्री के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने 25 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसके तहत अब तक 20 लाख महिलाएं इस श्रेणी में शामिल हो चुकी हैं। महिलाओं के उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म भी विकसित कर रही है, जिससे उत्पादों की पहुंच बढ़ाने और आय के नए अवसर सृजित करने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने सरस सखी योजना को ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए राजीविका एवं डेयरी विभाग को संयुक्त कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन और उत्पादों को एकीकृत विपणन नेटवर्क से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने सरस सखियों को संभाग स्तर पर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।
बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय अखिल अरोड़ा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
राजीविका के राष्ट्रीय सरस मेले का आयोजन दिसंबर में जयपुर में होगा, जिसमें देशभर की स्वयं सहायता समूह (एसएजी) की महिलाएं भाग लेंगी। यह कार्यक्रम राजीविका और डेयरी सेक्टर के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने के लिए एक बड़ा मंच उपलब्ध कराती है और स्थानीय कला व उत्पादों को बढ़ावा देती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलें, आर्थिक स्वावलंबन बढ़े और समाज में लैंगिक स