देहरादून के एनआईपीवीडी में दृष्टिबाधित लोगों को 3 महीने की मुफ्त ट्रेनिंग, कंप्यूटर कोर्स, ब्रेल लिपि और मोबिलिटी शामिल, बनेंगें आत्मनिर्भर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आंखों की रोशनी चले जाने के बाद इंसान को बैलेंस बनकर चलने में भी दिक्कत होती है, यहां अब कुछ सिखाया जाता है और केंद्र सरकार की ओर से यह सब बिल्कुल फ्री है.
किसी भी उम्र के दृष्टि बाधित लोग एडमिशन ले सकते हैं, 3 महीने की ट्रेनिंग होती है, यहां रहने का खर्च भी सरकार ही वहन करती है. संस्थान के कार्यवाहक निदेशक डॉ.
विनोद कुमार केन बताते हैं कि पहले संस्थान में आर्मी जवानों को रोशनी जाने पर ट्रेनिंग दी जाती थी लेकिन अब सामान्य लोगों को भी दृष्टिबाधित हो जाने पर ट्रेनिंग दी जाती है.
उन्होंने बताया कि यहां 3 महीने का एडजस्टमेंट कोर्स होता है.
📡 स्रोत: News18 Hindi