खेल

दिल्ली में 8वीं के स्टूडेंट की हत्या:घर से खेलने निकला था, आरोपियों ने चाकू से हमला किया; 2 नाबालिग पकड़े गए

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दिल्ली में 8वीं के स्टूडेंट की हत्या:घर से खेलने निकला था, आरोपियों ने चाकू से हमला किया; 2 नाबालिग पकड़े गए

दिल्ली में शनिवार को एक महिला और 8वीं के स्टूडेंट की हत्या के दो मामले सामने आए हैं। पूर्वी इलाके कोटला गांव में पुराने विवाद के चलते 14 साल के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पवन प्रेमचंद के रूप में हुई है। वह 8वीं क्लास में पढ़ता था। पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा है।

पवन और आरोपियों के बीच 4-5 दिन पहले झगड़ा हुआ था। इसी पुरानी रंजिश में हत्या किए जाने की आशंका है। खेलने जाते समय आरोपियों ने हमला किया पुलिस के मुताबिक, पवन शनिवार को स्कूल से लौटने के बाद खेलने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान उस पर चाकू से कई वार किए गए। गंभीर हालत में उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दोनों नाबालिगों से पूछताछ के बाद हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी जब्त की गई है। पुलिस जांच कर रही है कि वारदात में कोई और भी शामिल था या नहीं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में रखा गया है। 44 साल की महिला की हत्या, ड्राइवर और हरियाणवी कलाकार पत्नी गिरफ्तार वहीं दूसरे मामले में उत्तर-पश्चिमी इलाके बेगमपुर में प्रॉपर्टी विवाद के चलते 44 साल की महिला की हत्या कर दी गई।

पुलिस ने अमित (36) और उसकी पत्नी सुमन (36) को गिरफ्तार किया है। अमित पेशे से ड्राइवर है, जबकि उसकी पत्नी हरियाणवी कलाकार है। पुलिस के मुताबिक, महिला और आरोपी पति-पत्नी के बीच पहले से अनबन चल रही थी। प्रॉपर्टी को लेकर भी उनका विवाद था। शुरुआती जांच में इसी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है।

पुलिस ने तकनीकी निगरानी और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।