अपराध

दिल्ली से अगवा 8 महीने का बच्चा यूपी से मिला:3 बेटियों वाले दंपती ने वारिस की चाह में किडनैप किया था; तीन गिरफ्तार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दिल्ली से अगवा 8 महीने का बच्चा यूपी से मिला:3 बेटियों वाले दंपती ने वारिस की चाह में किडनैप किया था; तीन गिरफ्तार

दिल्ली के पांडव नगर से शनिवार को अगवा किए गए 8 महीने के बच्चे को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के वाजिदपुर गांव से बरामद कर लिया है। मामले में एक दंपती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, बच्चे की मां ई-रिक्शा चलाती है। वह काम पर गई थी और बच्चा केयरटेकर की देखरेख में था।

इसी दौरान एक व्यक्ति उसे लेकर फरार हो गया। मां की शिकायत पर मंडावली थाने में अपहरण का केस दर्ज किया गया था। जांच में पता चला कि आरोपी दंपती की पहले से तीन बेटियां हैं। वे परिवार का नाम और विरासत आगे बढ़ाने के लिए बेटा चाहते थे। पुलिस अब इस मामले में बाल तस्करी के पहलुओं की भी जांच कर रही है।

केयरटेकर के बयान से मिली शुरुआती जानकारी पुलिस ने बताया कि पूछताछ में केयरटेकर ने जानकारी दी कि वह सुबह करीब 11:30 बजे गणेश नगर से कुछ सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक अनजान व्यक्ति से हुई, जो बाद में बच्चे को लेकर चला गया। इसके बाद पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज खंगाले और आरोपी के भागने के संभावित रास्तों की जांच की।

फुटेज में एक व्यक्ति बच्चे को लेकर भागता दिखाई दिया। ऑटो-रिक्शा चालकों से पूछताछ में आरोपी की गतिविधियों का पता अक्षरधाम की तरफ चला। मिनी ट्रक के ड्राइवर तक पहुंची पुलिस जांच के दौरान पुलिस ने एक मिनी ट्रक के ड्राइवर ऋषिपाल (40) की पहचान की। वह मथुरा का रहने वाला है और ट्रक चलाता है।

पुलिस को पता चला कि ऋषिपाल ने बच्चे को अलीगढ़ जिले के वाजिदपुर गांव में छत्रु नाम के व्यक्ति को सौंपा था। पुलिस के मुताबिक, छत्रु (50) पेशे से किसान है। उसकी पत्नी कुसमा (45) भी इस मामले में आरोपी है। दोनों वाजिदपुर गांव के रहने वाले हैं और छत्रु, ऋषिपाल का दूर का रिश्तेदार है। एक साल पहले बनाई थी बच्चे को पाने की योजना पुलिस के अनुसार, छत्रु और कुसमा ने करीब एक साल पहले ही एक बेटे को पाने की योजना बनाई थी।

उनकी तीन बेटियां हैं। पुलिस टीम ने पूछताछ और तलाशी अभियान के बाद बच्चे को गांव से बरामद किया। अपहरण के 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, किसी भी आरोपी का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें… मुंबई में कपल से मारपीट, युवक को लात-घूंसों से पीटा: महिला से भी हाथापाई; गार्डन में फोटो खींचते समय हमला क

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।