दिल्ली में AQI 380, 5वीं तक स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई:MP में ठंड बढ़ी, तापमान 12°C; राजस्थान के अलवर में कोहरा, अजमेर में बादल छाए
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ता हा रहा है। शनिवार को इंडिया गेट के आसपास AQI 380 दर्ज किया गया। हवा की क्वालिटी खराब होने के चलते दिल्ली-NCR में GRAP-III लागू कर दिया गया है। पांचवी कक्षा तक के स्कूलों में ‘हाइब्रिड मोड’ (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों) में पढ़ाई कराई जाएगी। मध्य प्रदेश में दिवाली के साथ ठंड ने भी दस्तक दे दी है।
शुक्रवार रात इंदौर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शहडोल व दमोह में तापमान 12.2 डिग्री और भोपाल-पचमढ़ी में 12.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अगले 4 दिन में तापमान में 1 से 2 डिग्री की और गिरावट आएगी। दिल्ली की तरह राजस्थान में भी हवा की क्वालिटी खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है।
शनिवार सुबह भिवाड़ी (खैरथल-तिजारा) में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 से ऊपर दर्ज किया गया। प्रदेश में अजमेर समेत कई जिलों में हल्के बादल छाए हैं। अलवर में सुबह कोहरा रहा। शुक्रवार को पश्चिमी राजस्थान के जिलों में तापमान 35 से 38 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें… राज्यों में मौसम की खबरें… हिमाचल: 10 नवंबर से बदलेगा मौसम, 11 और 12 को बारिश-बर्फबारी के आसार; 2 से 3°C तक गिरेगा तापमान हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम साफ रहने के बाद 10 नवंबर से मौसम बदलेगा मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 10 नवंबर को प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।
पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: पहाड़ों की घाटियों में छा सकता है कोहरा, मैदानों में महसूस होगी गर्मी; 24 घंटे में नई टिहरी सबसे ठंडा नवंबर का महीना आगे बढ़ने के साथ ही उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिलहाल शुष्क बना हुआ है। प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के इंतजार के बीच मौसम विभाग ने अगले दिन के लिए किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है।
पूरी खबर पढे़ं… यूपी: ठंड बढ़ी, अलीगढ़ की रात सबसे ठंडी, पारा गिरकर 18.6°C पहुंचा, दिवाली से पहले 4 जिलों की हवा सांस लेने लायक नहीं यूपी में दिवाली से पहले ठंड बढ़ गई है। शनिवार सुबह लखनऊ, बाराबंकी, महराजगंज, श्रावस्ती और संभल समेत 20 शहरों में कोहरा छाया रहा। पिछले 24 घंटे की बात करें तो अलीगढ़ सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम पारा 18.6°C रहा।
पूरी खबर पढ़ें… बिहार: सुबह धुंध-दिन में धूप; बिहार का तापमान 30-31 डिग्री, बारिश के आ
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar