दिल्ली का AQI 800, उत्तराखंड के 4 धामों में बर्फबारी:यूपी के 21 जिलों में कोहरा, राजस्थान में बारिश से ठंड बढ़ी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दिल्ली में सोमवार सुबह 7:31 बजे AQI 800 दर्ज किया गया। AQI.in के मुताबिक, अमेरिकी AQI स्केल पर हवा की गुणवत्ता ‘हैजार्डस’ यानी खतरनाक श्रेणी में रही। इस दौरान राजधानी में धुंध छाई रही और तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तराखंड के केदारनाथ में रविवार देर रात बर्फबारी हुई, इससे पहले बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में भी बर्फबारी हुई थी।
इससे सोमवार को मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं से यूपी में ठंड बढ़ गई है। सोमवार सुबह लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर समेत 21 शहरों में घना कोहरा छाया रहा। नोएडा-गाजियाबाद समेत 10 शहरों का AQI 200 के पार रहा। राजस्थान में दो दिन हुई बारिश ने सोमवार को सर्दी बढ़ा दी है।
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले तीन-चार दिन मौसम ड्राई रहेगा। मध्य प्रदेश में 20 नवंबर के बाद बारिश हो सकती है। । बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन मंगलवार शाम तक इसके गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। IMD के मुताबिक, इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले दो दिनों में आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ सकता है।
मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सैटेलाइट मैप में देखें बादलों की स्थिति
देशभर से मौसम की तस्वीरें… राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान में बारिश से पारा 30 डिग्री से नीचे आया:आज से रात में सर्दी बढ़ने की संभावना
राजस्थान में दो दिन हुई बारिश ने दिन में सर्दी बढ़ा दी है। बीकानेर, जयपुर संभाग के कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे रहा। अलवर, सीकर, श्रीगंगानगर, करौली, फतेहपुर (सीकर) में भी रविवार को दिन सामान्य से ज्यादा ठंडा रहा। पूरी खबर पढ़ें… MP में इंदौर दूसरा सबसे ठंडा शहर; जबलपुर-उज्जैन समेत 16 शहरों में पारा 15°C से नीचे मध्य प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ गया है।
रात और सुबह के समय तेज ठंड पड़ रही है। इंदौर प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। वहीं, जबलपुर, उज्जैन समेत 16 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे रहा। पूरी खबर पढ़ें… यूपी में 2 दिन में 5°C तक लुढ़केगा पारा यूपी में बारिश और पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं से ठंड बढ़ गई है।
सोमवार सुबह लखनऊ, कानपुर, प्रय
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर दिल्ली के गंभीर वायु प्रदूषण और उत्तराखंड व यूपी में मौसमीय परिवर्तनों के बारे में है। दिल्ली में AQI 800 का दर्जा, जो ‘हैज़र्डस’ है, धुंध और 19°C के तापमान के साथ, और उत्तराखंड के चार धामों में बर्फबारी से ठंड बढ़ी, साथ ही यूपी के 21 जिलों में कोहरा और राजस्थान में बारिश से ठंड में वृद्धि हुई। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरणीय सुरक्षा के लिए चेतावनी देता है। आम जनता पर इसका असर श्वसन रोगों का बढ़ना, यात्रा में बाधा, कृषि और पर्यटन पर नकारात्मक प्रभाव, तथा