Delhi AQI: दिवाली पर आतिशबाजी से 'गैस चेंबर' बना दिल्ली-NCR, गंभीर श्रेणी में पहुंचा AQI
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई शहरों में वायु प्रदूषण बढ़ रहा है.
दिवाली के दिन रविवार (8 नवंबर) को एक्यूआई 228 तक रहा, लेकिन शाम होने के बाद यह काफी ज्यादा बढ़ गया. पटाखों की वजह से प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया.
नोएडा की बात करें तो दोपहर 2 बजे तक एक्यूआई 221 तक रहा, लेकिन यह भी रात तक काफी ज्यादा बढ़ गया.
वहीं दूसरी ओर देश के सबसे बड़े शहरों में एक मुंबई में भी हवा की सेहत बिगड़ी दिखी.
अगर रविवार को देश के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट देखें तो पंजाब का फरीदकोट दोपहर तक टॉप पर रहा.
इसका एक्यूआई 698 पर था. वहीं भटिंगा का एक्यूआई 362 पर रहा. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का एक्यूआई 301 रहा. चेन्नई का एक्यूआई 241 रहा.
दीपावली को देखते हुए दिल्ली में प्रशासन ने कमर कस ली है.
पटाखे जलाने संबंधी प्रतिबंधों का पालन सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस ने पूरी राष्ट्रीय राजधानी में निगरानी बढ़ा दी है.
वहीं, संभावित आग की घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग ने भी व्यापक आपातकालीन प्रतिक्रिया योजना लागू की है.
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि सभी जिला पुलिस इकाइयों, विशेष प्रकोष्ठों और जमीनी स्तर पर तैनात पुलिस कर्मियों को विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले बाजारों, आवासीय कॉलोनियों और अन्य संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं.
फायर ब्रिगेड ने कई जगहों को चिह्नित किया है.
इनमें सदर बाजार का बार टूटी चौक, तिलक नगर, लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट, लाल कुआं चौक, लाहौरी गेट, नांगलोई, साउथ एक्सटेंशन मार्केट, घिटोरनी मेट्रो स्टेशन, रानी बाग मार्केट, गांधी नगर मार्केट, आजाद मार्केट चौक, छतरपुर और गाजीपुर स्थित पेपर मार्केट शामिल हैं.
विभाग मोटरसाइकिलों पर तैनात फर्स्ट रिस्पांडर टीम की भी मदद ले रहा है.
इन टीमों के पास बैग में रखे जा सकने वाले मिस्ट फायर-सप्रेशन सिस्टम (पानी की महीन फुहार से आग बुझाने वाली प्रणाली) उपलब्ध हैं.
📡 स्रोत: ABP Live