दिल्ली में आज भाजपा निकालेगी 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
28 अक्टूबर, नई दिल्ली : दिल्ली में कांग्रेस की ओर से एक नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित वोट बचाओ, देश बचाओ रैली के जवाब में भाजपा आज चांदनी चौक में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ मार्च निकालेगी।
भाजपा इस मार्च के जरिये कांग्रेस के अभियान के मुकाबले अपना राजनीतिक संदेश देगी। मार्च का नेतृत्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन करेंगे। इसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा भी शामिल होंगे।
भाजपा की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, मार्च लाल किले के पास स्थित श्री जैन लाल मंदिर से शुरू होगा और चांदनी चौक के टाउन हॉल चौक पर संपन्न होगा। पार्टी ने मार्च के लिए 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' का नारा दिया है। पार्टी का उद्देश्य SIR को लेकर फैलाए जा रहे कथित भ्रम को दूर करना, मतदाता सूची की शुद्धता के बारे में जानकारी देना और विपक्ष के आरोपों का जवाब देना है। इस पदयात्रा में हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
फाइल फोटो