राजनीति

आज दिल्ली में बीजेपी की बड़ी बैठक, सभी महासचिव रहेंगे मौजूद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
आज दिल्ली में बीजेपी की बड़ी बैठक, सभी महासचिव रहेंगे मौजूद

29 अक्टूबर, नई दिल्ली: बीजेपी की आज एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक में सभी महासचिव मौजूद होंगे। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में होने वाली महासचिवों की इस बैठक में विपक्ष के कार्यक्रमों और मौजूदा हालात को लेकर मंथन किए जाने की उम्मीद है। दरअसल, पिछले कई दिनों से कांग्रेस समेत विपक्षी दल चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर संसद से सड़क तक गंभीर आरोप लगाते आ रहे हैं और सीईसी के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं, जबकि बीजेपी लगातार SIR को सही ठहराते हुए विपक्ष के आरोपों का अपने अंदाज में जवाब दे रही है।

इन दिनों लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान भी चल रहा है। इसके अलावा महासचिवों की मौजूदगी में आज की बैठक में चुनावी राज्यों में पार्टी की रणनीति, संगठन की भूमिका और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किए जाने की संभावना है। अगले साल यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं।

कुल मिलाकर इस बैठक को संगठनात्मक तैयारियों और आगामी चुनावों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

फाइल फोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।