व्यापार

दिल्ली में दिवाली के लिए खास बाजार तैयार, हस्तशिल्प, गहने और देसी जायकों की मिलेगी भरमार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दिल्ली में दिवाली के लिए खास बाजार तैयार, हस्तशिल्प, गहने और देसी जायकों की मिलेगी भरमार

दिवाली पर खरीदारी के साथ देशभर के हस्तशिल्प, पारंपरिक गहनों और अलग-अलग राज्यों के पकवानों का स्वाद लेना चाहते हैं, तो दिल्ली के नेचर बाजार में लगे फेस्टिवल ऑफ लाइट्स 2026 जा सकते हैं.

अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार में 22 अक्टूबर से 3 नवंबर तक इस मेले का आयोजन किया जा रहा है.

यहां 180 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं, जहां कपड़ों, गहनों और घर की सजावट के सामान से लेकर पेंटिंग, उपहार और प्राकृतिक उत्पादों तक कई चीजें मिलेंगी.

मेले में खरीदारी के साथ संगीत, नृत्य और बच्चों के लिए भी खास कार्यक्रम रखे गए हैं.

दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (DTTDC) और दस्तकार की ओर से आयोजित इस मेले का मकसद देश की पारंपरिक कला और कारीगरों के काम को बढ़ावा देना है.

इस बार मेले में शुक्रवार, शनिवार और रविवार को खास कार्यक्रमों के साथ बाजार रात 10 बजे तक खुला रहेगा. बाकी दिनों में बाजार सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा.

दिल्ली में रात के पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल

दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम राजधानी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अपने पर्यटन स्थलों और दूसरी परियोजनाओं के जरिए रात के समय भी लोगों को घूमने-फिरने के मौके देना चाहता है.

इसी पहल के तहत दिल्ली हाट (आईएनए) की तर्ज पर नेचर बाजार में नाइट टूरिज्म बाजार को बढ़ावा दिया जा रहा है.

इसके लिए DTTDC की नेचर बाजार वाली जगह पर दस्तकार की ओर से यह आयोजन किया जा रहा है.

इस बार दस्तकार ने पहली बार अपने त्योहार से जुड़े कार्यक्रमों को शुक्रवार, शनिवार और रविवार की शाम तक बढ़ाया है. इन दिनों बाजार रात 10 बजे तक खुला रहेगा.

यहां लोग हस्तशिल्प की खरीदारी के साथ लाइव प्रस्तुतियां, क्षेत्रीय व्यंजन, बच्चों के कार्यक्रम और कला से जुड़ी कार्यशालाओं का आन

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।