खेल

दिल्ली की जहरीली हवा के आगे झुका BCCI, भारत-श्रीलंका वनडे का बदला वेन्यू

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 6 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दिल्ली की जहरीली हवा के आगे झुका BCCI, भारत-श्रीलंका वनडे का बदला वेन्यू

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI को दिल्ली की जहरीली प्रदूषण वाली हवा के आगे झुकना पड़ गया.

दिसंबर में श्रीलंका टीम व्हाइट बॉल (वनडे और टी20) सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी. इसकी शुरुआत 13 दिसंबर को वनडे सीरीज के साथ होगी.

पहला वनडे दिल्ली के अरुण जटेली स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन अब इसे विशाखापट्टनम शिफ्ट कर दिया गया है.

भारतीय बोर्ड ने गुरुवार (05 नवंबर) को एक रिलीज जारी इस बदलाव के बारे में आधिकारिक जानकारी शेयर की.

कुछ दिन पहले ही दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसीआई ने वेन्यू में बदलाव को लेकर मांग की थी. रिलीज में भी अनुरोध का जिक्र किया गया.

दिल्ली क्रिकेट बोर्ड ने दिल्ली के खराब मौसम (प्रदूषण) और स्टेडियम में चल रहे नवीनीकरण कार्य के चलते बदलाव का अनुरोध किया था.

भारतीय बोर्ड की रिलीज में लिखा गया, "दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के अनुरोध पर वेन्यू बदल दिया गया है.

ऐसा मौसम की संभावित बाधाओं और स्टेडियम में प्रस्तावित नवीनीकरण कार्यों को ध्यान में रखते हुए किया गया है." आगे लिखा गया, "अब यह मैच 13 दिसंबर 2026 को विशाखापत्तनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा."

🚨 News 🚨 First ODI between India and Sri Lanka to be held on December 13 shifted from Delhi to Visakhapatnam More details 🔽 | #TeamIndia | #INDvSL | @mflone_ https://t.co/P9wJkuYdtJ

BCCI (@BCCI) November 5, 2026

भारत-श्रीलंका व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल

रविवार, 13 दिसंबर 2026 | दोपहर 2:00 बजे पहला वनडे (विशाखापट्टनम)

बुधवार, 16 दिसंबर 2026 | दोपहर 2:00 बजे दूसरा वनडे (बेंगलुरु)

शनिवार, 19 दिसंबर 2026 | दोपहर 2:00 बजे तीसरा वनडे (अहमदाबाद)

मंगलवार, 22 दिसंबर 2026 | शाम 7:00

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।