अपराध

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ट्रॉले में घुसी कार, तीन युवकों की मौके पर मौत, दो घायल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ट्रॉले में घुसी कार, तीन युवकों की मौके पर मौत, दो घायल

कोटपूतली—बहरोड़, 25 नवंबर। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर बहरोड़ क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दहमी फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रॉले में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बहरोड़ थाना अधिकारी रविंद्र ने बताया कि रात करीब एक बजे दहमी फ्लाईओवर पर सड़क हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कार ट्रॉले में पीछे से घुसी हुई थी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि दो अन्य घायल थे।

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी हैं। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर बहरोड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों की मौजूदगी में शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के गांव मुंडनवाड़ा में शोक की लहर छा गई। एक साथ तीन युवकों की मौत की खबर से परिवारों में कोहराम मच गया।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही हैं।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक कार के ट्रॉले में घुसने के कारण हुई दुर्घटना के बारे में है, जिसमें तीन युवकों की मौके पर मृत्यु और दो की गंभीर चोटें हुईं। यह घटना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सड़क सुरक्षा के गंभीर खतरे को उजागर करती है और ट्रैफिक नियमों के पालन की अनिवार्यता पर प्रकाश डालती है। ऐसे हादसे आम जनता के लिए चेतावनी हैं, जिससे वे तेज गति, अवैध ओवरटेकिंग और ट्रॉले के पास चलने से बचें। इसके अलावा, यह घटना स्थानीय पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की प्रतिक्रिया क्षमता पर भी सवाल उठाती है, जो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।