अपराध

दिल्ली- कैफे में युवती से गैंगरेप मामले में 3 गिरफ्तार:3 आरोपी फरार; कैफे बंद होने के दोबारा खोला, शराब पार्टी के बाद वारदात का आरोप

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दिल्ली- कैफे में युवती से गैंगरेप मामले में 3 गिरफ्तार:3 आरोपी फरार; कैफे बंद होने के दोबारा खोला, शराब पार्टी के बाद वारदात का आरोप

दिल्ली के कैफे में 22 साल की युवती से गैंगरेप मामले में साथ में काम करने वाली दो महिलाओं समेत तीन लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, तीन अन्य सहकर्मी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित और छह आरोपी पीड़िता पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित क्रॉस रिवर मॉल के कैफे-8 में साथ काम करते हैं।

सोमवार रात प्रीत विहार स्थित कैफे बंद होने के बाद युवती और उसके छह सहकर्मी वहां पार्टी करने के लिए रुके थे। कैफे रात करीब 11:30 बजे बंद हो गया था, लेकिन एक कर्मचारी के पास चाबी होने के कारण उसे दोबारा खोला गया। इसके बाद सभी ने पार्टी की और शराब पी। सुबह करीब 3:30 बजे सभी वहां से चले गए।

पीड़ित ने 2 घंटे बाद थाने आकर शिकायत दी पीड़िता का आरोप है कि पार्टी के दौरान दो पुरुष सहकर्मियों ने उसके साथ रेप किया। उसने अन्य महिला साथियों पर भी इस घटना में मदद और समर्थन करने का आरोप लगाया है। पुलिस पीड़िता का विस्तृत बयान दर्ज कर रही है। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद युवती सीधे थाने नहीं गई थी।

वह अपने एक पुरुष मित्र और दो अन्य युवतियों के साथ कुछ समय तक रही, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। इसके बाद सुबह करीब 5:45 बजे थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। मुंबई- 13 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न के आरोपी को लोगों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा मुंबई के विक्रोली इलाके में 13 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

बच्ची की मां की शिकायत के मुताबिक, अक्टूबर के पहले सप्ताह में कपड़े बेचने वाले एक व्यक्ति ने नाप लेने के बहाने बच्ची को घर के पास बुलाया और गलत तरीके से छुआ। इसके बाद वह बार-बार बच्ची का पीछा भी करता रहा। 24 नवंबर को मां ने आरोपी को इलाके में पहचान लिया। भागने की कोशिश के दौरान स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर दिल्ली के एक कैफे में 22‑साल की युवती पर गैंग‑रेप के आरोप के तहत तीन लोगों की गिरफ्तारी के बारे में है। इस घटना से पता चलता है कि कार्यस्थल पर भी महिलाओं को हिंसा का सामना करना पड़ सकता है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कार्यस्थल सुरक्षा और लैंगिक हिंसा के प्रति समाज की जागरूकता बढ़ाती है। यदि ऐसे मामलों को समय पर रोका नहीं गया तो समान घटनाएँ बढ़ सकती हैं, जिससे जनता में डर और असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो सकती है। इसके अलावा, पुलिस की तेज़ कार्रवाई से जनता को यह संदेश मिलता है कि

🎙️ जनता का संदेश का मत

गैंगरेप जैसी हिंसा की घटनाएँ समाज के मूल्यों को तोड़ती हैं। जब ऐसे अपराध सामने आते हैं, तो हमें कानूनी प्रक्रिया पर भरोसा करना चाहिए और पीड़ित को सहारा देने के लिए समाजिक नेटवर्क को मजबूत करना चाहिए। सुरक्षित कार्यस्थल, जागरूकता कार्यक्रम और सहानुभूतिपूर्ण संवाद से हम अपराध को कम कर सकते हैं। याद रखें, हर व्यक्ति का सम्मान और सुरक्षा अनिवार्य है, और समाज को मिलकर इसे सुनिश्चित करना चाहिए।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।