दिल्ली में 3 मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 2 की मौत:15 लोगों के दबे होने की आशंका; इस साल शहर का छठा बड़ा हादसा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में गुरुवार सुबह तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई। हादसा चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास गली सत्तारा, शीश महल में हुआ। अब तक दो लोगों की मौत हुई है। NDRF टीम ने एक शव बरामद किया है। दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी के मुताबिक, मलबे में कम से कम 15 लोगों के दबे होने की आशंका है।
कई लोग घायल भी हुए हैं। घटना सुबह 9:50 बजे हुई। इसके बाद राहत और बचाव के लिए टीमें मौके पर पहुंचीं। दिल्ली में इस साल इमारत गिरने का यह छठा बड़ा हादसा है। इससे पहले 5 हादसों में 21 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें साकेत, रोहिणी, करोल बाग, सत्य निकेतन और सीमापुरी में हुए हादसे शामिल हैं।
जान गंवाने वालों में कई छात्र भी शामिल थे। हादसे की 5 तस्वीरें… प्रत्यक्षदर्शी बोले- 3-4 महीने से बन रही थी बिल्डिंग प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद नईम ने बताया कि इमारत पिछले 3-4 महीने से बन रही थी। तीन-चार लिंटर डाले जा चुके थे और वे सभी एक साथ गिर गए। घटना के समय करीब तीन-चार लोग मौजूद थे।
एक शव को मलबे से बाहर निकालते हुए देखा गया है। AAP ने दिल्ली सरकार पर सवाल उठाए आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने इमारत गिरने की घटना पर CM रेखा गुप्ता सरकार और MCD को घेरा। उन्होंने X पर कहा कि कई बार सुरक्षा ऑडिट के आदेश के बावजूद दिल्ली में इमारतें गिर रही हैं। भारद्वाज ने सरकारी विभागों पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि जो लोग रिश्वत नहीं देते, उनकी इमारतें सील कर दी जाती हैं, जबकि दूसरी इमारतों पर कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने दमकल विभाग और SDM कार्यालयों में भी वसूली का आरोप लगाया और ग्रेटर कैलाश-2 में दो जिम सील करने की कार्रवाई पर सवाल उठाए। दिल्ली में इस साल बिल्डिंग गिरने से 21 मौतें, 5 बड़े हादसे 1.
30 मई: सैदुलाजाब इलाके में वेस्टर्न मार्ग पर चार मंजिला व्यावसायिक इमारत ढह गई। इसमें कोचिंग सेंटर, कैफे और ऑफिस चल रहे थे। मलबा पास की कैंटीन पर भी गिरा, जहां छात्र मौजूद थे। हादसे में 6 लोगों की मौत हुई और 13 लोग घायल हुए। 2.
8 जुलाई: रोहिणी सेक्टर-16 में बारिश के दौरान दो निर्माणाधीन इमारतें ढह गईं। हादसे के बाद कई लोग मलबे में दब गए। बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर राहत अभियान चलाया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हुई। 3.
21 अगस्त: करोल बाग के रेगरपुरा इलाके में प्यारे लाल रोड पर
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar