न दिल्ली, न मुंबई, ये है आज देश का सबसे प्रदूषित शहर? देखें टॉप 10 की लिस्ट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सर्दी की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत के कई शहरों में वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है.
दीपावली के बाद भी हवा की गुणवत्ता में सुधार के बजाय कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है.
पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के शहरों में हवा की स्थिति सबसे ज्यादा खराब दर्ज की गई है.
आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब का फरीदकोट 1156 एक्यूआई के साथ प्रदूषण की सूची में पहले स्थान पर है. वहीं बठिंडा में एक्यूआई 925 दर्ज किया गया है.
दिल्ली में यह स्तर 562 और गुरुग्राम में 584 पहुंच गया है.
इसके उलट चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता जैसे शहरों में वायु गुणवत्ता की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर है.
सर्दियों में हर साल पैदा होता है हवा का संकट
सर्दियों में हर साल साफ हवा का संकट पैदा हो जाता है.
तापमान गिरने के साथ हवा की रफ्तार कम होने और वातावरण में नमी बढ़ने से प्रदूषक कण लंबे समय तक हवा में बने रहते हैं.
ऐसे में दीपावली के दौरान पटाखों से निकलने वाला धुआं, वाहनों का उत्सर्जन, निर्माण कार्यों की धूल और अन्य स्रोतों से होने वाला प्रदूषण मिलकर हवा की गुणवत्ता को और खराब करते हैं.
हालांकि, अलग-अलग शहरों में प्रदूषण बढ़ने के पीछे स्थानीय परिस्थितियों और उत्सर्जन के स्रोतों की भी भूमिका होती है.
उत्तर भारत के शहरों में प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर
उपलब्ध आंकड़ों की सूची में शामिल दस शहरों में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के शहर हैं.
फरीदकोट 1156 एक्यूआई के साथ पहले स्थान पर है, जबकि बठिंडा 925 के साथ दूसरे स्थान पर है. उत्तर प्रदेश का अलीगढ़ 832 एक्यूआई के साथ तीसरे स्थान पर दर्ज किया गया है.
हरियाणा के रोहतक में एक्यूआई 797 और फरीदाबाद में 754 दर्ज किया गया.
वहीं उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 740, गाजियाबाद में 733 और बुलंदशहर में 727 एक्यूआई रहा.
हरियाणा का सिरसा 697 के साथ नौवें और उत्तर प्रदेश का नोएडा 676 एक्यूआई के साथ दसवें स्थान पर है. सूची में इन सभी शहरों को 'हैजार्डस' यानी खतरनाक श्रेणी में रखा गया है.
<p st
📡 स्रोत: ABP Live
💡 पृष्ठभूमि (Background)
वायु प्रदूषण एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या है, विशेषकर सर्दियों में। इस खबर में बताया गया है कि भारत के कुछ शहर, खासकर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के, अब भी अत्यधिक प्रदूषण स्तर पर हैं। यह जानकारी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि दीपावली के बाद भी हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ है, बल्कि कुछ इलाकों में स्थिति और बिगड़ गई है। सामान्य जनता पर इसका असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, जैसे कि श्वसन रोग, दिल की बीमारियाँ और बच्चों में फेफड़ों की समस्याएँ बढ़ना।