दिल्ली-NCR में आतिशबाजी से हवा खतरनाक स्तर पर, AQI 418:प्रयागराज में AQI 500 पार; यूपी में ठंड बढ़ी, राजस्थान में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दिवाली के बाद सोमवार सुबह दिल्ली-NCR की हवा की क्वालिटी गंभीर कैटेगरी में पहुंच गई। रविवार रात लोगों ने जमकर पटाखे जलाए, जिसके बाद सोमवार सुबह दिल्ली-NCR के कई इलाकों में विजिबिलिटी भी काफी कम रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के पटपड़गंज में AQI में 418, ITO पर AQI 406, राजीव चौक पर AQI 381 और साउथ एक्सटेंशन के आसपास के क्षेत्र में AQI 360 दर्ज किया गया।
उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर और वाराणसी समेत 10 शहरों में सोमवार को हवा का स्तर खतरनाक रहा। सुबह 7 बजे प्रयागराज, गोरखपुर और लखनऊ का AQI 500 के पार पहुंच गया। यूपी में ठंड और कोहरे ने भी असर दिखाना शुरू कर दिया है। 15 से ज्यादा शहरों में घना कोहरा छाया रहा। रात का तापमान 15°C से नीचे लुढ़क गया है।
मध्य प्रदेश में भी ठंड बढ़ रही है। रविवार रात भोपाल, इंदौर समेत 14 शहरों में पारा 14°C से कम रहा। राजस्थान के शहरों में रविवार को दिन में सामान्य से ज्यादा गर्मी रही। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 38°C के पार चला गया। ये पिछले 10 साल में दूसरा मौका है जब यहां तापमान 38°C के ऊपर रिकॉर्ड हुआ है।
देशभर से मौसम की तस्वीरें राज्यों से मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश: भोपाल-इंदौर और जबलपुर समेत 15 शहरों में तापमान 15°C से कम दिवाली पर हुई आतिशबाजी के चलते मध्य प्रदेश में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। इंदौर में तो 8 नवंबर की रात 11:11 बजे तक ही एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 320 दर्ज किया गया।
इसे 'हैजार्डस' यानी बेहद खतरनाक श्रेणी में रखा गया है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: सुबह धुंध, दिन में तेज धूप, 4-5 दिन नहीं बदलेगा मौसम बिहार में नवंबर का दूसरा सप्ताह शुरू होने के साथ मौसम में दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। सुबह घर से निकलने पर हल्की ठंड महसूस हो रही है, लेकिन दोपहर की धूप अभी भी लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है।
पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: नवंबर में रिकॉर्ड गर्मी, पारा 38 के ऊपर, रात में भी ठंडक कम हुई राजस्थान के शहरों में रविवार को दिन में सामान्य से ज्यादा गर्मी रही। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। ये पिछले 10 साल में दूसरा मौका है जब यहां तापमान 38 डिग्री के ऊपर रिकॉर्ड हुआ है।
पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 3 दिन बाद कड़ाके की ठ
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar