राज्य

दिल्ली NCR में प्रदूषण से निपटने के लिए NHAI अलर्ट

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दिल्ली NCR में प्रदूषण से निपटने के लिए NHAI अलर्ट

अक्टूबर 22, नई दिल्ली: सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत 900 से अधिक कर्मचारियों और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े उपकरणों को तैनात किया गया है।

NHAI ने इस अभियान के तहत करीब 60 पानी के टैंकर और स्प्रिंकलर, 14 एंटी-स्मॉग गन, 23 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें और दो ट्रैक्टर-माउंटेड बूमर तैनात किए हैं।

इसके अलावा, दिल्ली-NCR में राष्ट्रीय राजमार्गों के 157 किलोमीटर हिस्से पर 13 अतिरिक्त रोड स्वीपिंग मशीनें भी काम कर रही हैं।

NHAI के सदस्य (तकनीकी) आलोक दीपांकर ने अधिकारियों को नियमित रूप से पानी का छिड़काव करने और सड़कों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन कराने को भी कहा है।

NHAI के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में 9.80 लाख पौधे लगाए गए हैं।

इसके अलावा, दिल्ली के लैंडफिल स्थलों से निकले 13.58 लाख टन निष्क्रिय कचरे का इस्तेमाल सड़क निर्माण में किया गया है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।