राज्य

दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम की तैयारी, GRAP-1 लागू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम की तैयारी, GRAP-1 लागू

अक्टूबर 22, नई दिल्ली: दिल्ली में एयर पलूशन से निपटने के लिए GRAP-1 लागू कर दिया गया है। इसके बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन DMRC भी एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। निजी वाहनों का इस्तेमाल कम करने और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली मेट्रो 22 अक्टूबर से हफ्ते के पांच दिन यानी कि सोमवार से शुक्रवार तक 20 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।

इससे यात्रियों को सफर में सुविधा मिलेगी और सड़कों पर वाहनों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही, मेट्रो निर्माण स्थलों और आसपास की सड़कों पर धूल कम करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। निर्माण सामग्री को ढककर रखने, सड़कों और फुटपाथों की सफाई करने और निर्माण स्थलों से निकलने वाले वाहनों के पहियों की धुलाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

डीएमआरसी के मुताबिक, निर्माण स्थलों, स्टेशनों और कार्यालयों में 250 से ज्यादा एंटी-स्मॉग और मिस्ट गन लगाई गई हैं। साथ ही, पर्यावरणीय नियमों के पालन की रोजाना निगरानी की जा रही है।

FILE PHOTO

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।