राज्य

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, गैर-BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक; 62 वाहन जब्त

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, गैर-BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक; 62 वाहन जब्त

नवंबर 02, नई दिल्ली: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। शीतकालीन कार्ययोजना के तहत कार्रवाई के पहले ही दिन 68 लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना और पर्यावरण क्षतिपूर्ति लगाई गई। पहली नवंबर को शाम पांच बजे तक करीब 14 हजार 930 वाहनों की जांच की गई।

इनमें से 1,539 वाहनों को दिल्ली की सीमाओं से वापस लौटा दिया गया।प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र यानी पीयूसीसी के नियमों का उल्लंघन करने पर 566 वाहनों के चालान काटे गए। पीयूसीसी उल्लंघन के लिए 56 लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं प्रवेश प्रतिबंधों के उल्लंघन पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

निर्माण और तोड़फोड़ से जुड़े नियमों के उल्लंघन पर 9 लाख 80 हजार रुपये की पर्यावरण क्षतिपूर्ति भी लगाई गई। इसके अलावा, दिल्ली के बाहर पंजीकृत गैर-BS-6 वाहनों के प्रवेश पर रोक लागू की गई है। इस कार्रवाई के दौरान 127 चालान जारी किए गए और 62 वाहन जब्त किए गए। प्रशासन ने निर्माण स्थलों पर भी निगरानी बढ़ाई है।

पहले दिन 300 निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया गया। सरकार का उद्देश्य वाहनों से होने वाले उत्सर्जन और निर्माण गतिविधियों से उड़ने वाली धूल पर नियंत्रण करना है।

FILE PHOTO

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।