राजनीति

दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की "देश बचाओ, वोट बचाओ" महारैली होगी आयोजित: रजनी पाटिल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 24 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की "देश बचाओ, वोट बचाओ" महारैली होगी आयोजित: रजनी पाटिल

अक्तूबर 24, शिमला (हिमाचल प्रदेश): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा है कि 1 नवम्बर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली "देश बचाओ, वोट बचाओ" ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि इस महारैली में देशभर से लगभग 10 लाख से अधिक लोग इस महारैली में भाग लेंगे।

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में इंडिया गठबंधन के नेताओं की उपस्थिति में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए रजनी पाटिल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से इस महारैली में 15 हजार लोग दिल्ली कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि आज देश मे लोकतंत्र व संविधान को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन एक मंच पर खड़ा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार इस आंदोलन को कुचलने का पूरा प्रयास कर रही है पर वह इसमें सफल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिस प्रकार से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ मिलकर देश के संविधान से खिलवाड़ करते हुए लोकतंत्र का मजाक उड़ाया है, देश के 13 करोड़ नागरिकों को उनके संवैधानिक वोट के अधिकार से बंचित किया है वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी देश को बचाने की एक बहुत बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं अब इंडिया गठबंधन के साथ आने से उनके इस आंदोलन को गति मिली है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी एक राजनैतिक दल की नहीं है, यह लड़ाई देश को बचाने, संविधान व लोकतंत्र की रक्षा करने के लड़ाई है जिसके लिए सभी को एक साथ मिलकर लड़ना होगा।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक पंजाब के पूर्व मंत्री राव दान सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से देश को आजाद करवाने के लिये राष्ट्र भक्तों ने लड़ाई लड़ी थी आज उसी प्रकार देश के लोकतंत्र व संविधान को बचाने के लिये आगे आने का अवसर है। उन्होंने 1 नवंबर की महारैली में लोगों से बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।