अपराध

दिल्ली के स्कूल में 12वीं की छात्रा की मौत:जली हुई हालत में शव मिला, बैग से 3 लेटर बरामद; आत्महत्या की आशंका

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 अक्टूबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
दिल्ली के स्कूल में 12वीं की छात्रा की मौत:जली हुई हालत में शव मिला, बैग से 3 लेटर बरामद; आत्महत्या की आशंका

दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित सर्वोदय बाल बालिका विद्यालय में शनिवार दोपहर 12वीं क्लास की एक छात्रा का शव मिला। छात्रा की उम्र करीब 18 साल है। पुलिस ने बताया कि PCR कॉल के जरिए स्कूल में आग लगने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। वहां स्कूल के गार्ड रूम के पीछे छात्रा जली हुई हालत में मिली।

पास में उसका स्कूल बैग भी था, जिससे तीन लेटर बरामद हुए हैं। पुलिस को आत्महत्या की आशंका है। पेट्रोल डालकर आग लगाने की आशंका NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, छात्रा ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। प्रारंभिक जांच में मामले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा पहलू सामने आया है। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि आग किस चीज से लगाई गई, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

घटना की वजह का पता लगाया जा रहा है। घटनास्थल की जांच करने और सबूत जुटाने के लिए क्राइम टीम को बुलाया गया। मामले की जांच जारी है। BJP विधायक बोले- घटना दुर्भाग्यपूर्ण BJP विधायक अनिल गोयल ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि छात्रा की मौत के कारणों की जांच पुलिस और स्थानीय प्रशासन कर रहे हैं।

SDM कार्यालय के अधिकारी भी मामले को देख रहे हैं।गोयल के मुताबिक, छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें… नाबालिग रेप विक्टिम को अबॉर्शन की परमिशन: 31 हफ्ते की गर्भवती, कानून में 24 हफ्ते तक छूट; दिल्ली HC बोला- वो परवरिश कैसे करेगी दिल्ली हाईकोर्ट ने 16 साल की रेप विक्टिम को 31 हफ्ते की प्रेग्नेंसी खत्म करने की अनुमति दी।

कोर्ट ने कहा कि नाबालिग से बच्चे को जन्म देने और उसकी परवरिश का बोझ उठाने की उम्मीद करना उचित नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।