देश

दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने गोयला डेयरी में किया बायोगैस प्लांट का उद्घाटन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 19 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने गोयला डेयरी में किया बायोगैस प्लांट का उद्घाटन

19 अक्टूबर, नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेवा संकल्प अभियान के तहत मेन गोयला डेयरी रोड पर 200 टन प्रतिदिन क्षमता वाले बायोगैस प्लांट का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ग्रीन एनर्जी के विजन को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली में ईवी, सोलर और बायोगैस से जुड़ी पहल की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि हर महीने 400 यूनिट तक बिजली की खपत वाले घरों में दिल्ली सरकार की ओर से तीन किलोवाट का सोलर सिस्टम मुफ्त लगाया जाएगा। वहीं, दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने कहा कि शहर की सफाई और यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए बायोगैस प्लांट जरूरी था। उन्होंने दिल्ली की पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वायबिलिटी गैप फंडिंग नहीं देकर इस परियोजना में देरी की गई।

आशीष सूद ने कहा कि इस प्लांट से डेयरी किसानों को गोबर के बदले आर्थिक लाभ मिल रहा है, जिससे उनकी आमदनी बढ़ाने में मदद मिल रही है। उन्होंने दावा किया कि इससे यमुना में 50 हजार मीट्रिक टन से अधिक गोबर जाने से रोकने में मदद मिली है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।