खेल

देर से उठे तो दिन का खेल खत्म, जानें IND vs NZ टेस्ट के सभी 3 सेशन की टाइमिंग

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
देर से उठे तो दिन का खेल खत्म, जानें IND vs NZ टेस्ट के सभी 3 सेशन की टाइमिंग

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 19 नवंबर (गुरुवार) से खेला जाएगा. मैच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर है.

न्यूजीलैंड में होने की वजह से टीवी पर देखने वाले भारतीय फैंस के लिए मुकाबले की टाइमिंग बहुत अटपटी है.

अगर आप सुबह उठने में थोड़ा भी लेट हो गए, तो सिर्फ कुछ ओवर नहीं छूटेंगे, बल्कि दिन का पूरा खेल ही खत्म हो जाएगा. तो आइए जानते हैं कि मैच के पांचों दिन के तीनों सेशन की टाइमिंग क्या रहेगी.

उससे पहले आपको बता दें कि अभी भारत से न्यूजीलैंड का समय साढ़े 7 घंटे आगे है.

न्यूजीलैंड के टाइम के अनुसार, टेस्ट के सभी पांच दिनों के खेल की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी. भारतीय समय के अनुसार, मैच की शुरुआत सुबह 3:30 बजे से होगी. यानी मैच देखने के लिए आपको सुबह करीब 3 बजे उठना पड़ेगा.

Time to set those early morning alarms! 🤍 🏟️ The Basin Reserve, Wellington ⏰ 3.30 AM IST 💻 https://t.co/DTi7UzPc4R 📱 Official BCCI App #TeamIndia | #NZvIND https://t.co/6m6JWGXMgw

BCCI (@BCCI) November 18, 2026

दिन के तीनों सेशन की टाइमिंग (भारतीय समय के अनुसार)

पहला सेशन: सुबह 3.30am बजे से सुबह 5.30am बजे तक

दूसरा सेशन: सुबह 6.10am बजे से सुबह 8.10am बजे तक

तीसरा सेशन: सुबह 8.30am बजे से सुबह 10.30am बजे तक

अगर आप सुबह 10 बजे के करीब उठते हैं, तो मैच के एक-दो सेशन नहीं बल्कि पूरे दिन का ही खेल मिस कर देंगे. इस तरह आपको मैच देखने के लिए अपनी कुर्बान करनी पड़ेगी.

इससे पहले वनडे सीरीज के मैच सुबह 7:30 बजे से शुरू हो रहे थे.

टेस्ट के लिए भारतीय स्क्वॉड

यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के समय-सारणी पर प्रकाश डालती है, जिसमें मैच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर 19 नवंबर से शुरू होंगे। विषय है अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की टाइमिंग और भारतीय दर्शकों के लिए उसकी पहुँच। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि दोनों टीमों के प्रशंसकों को समय के अनुसार लाइव प्रसारण का अनुभव करना है, जिससे फैंस अपनी दिनचर्या समायोजित कर सकें। इससे आम जनता पर असर पड़ेगा क्योंकि कई लोग मैच देखने के लिये अपने काम या स्कूल के समय को बदलेंगे, और समय प्रबंधन पर ध्यान

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।