देश में अराजकता फैलाकर बांग्लादेश की तरह हालात पैदा करना चाहती है कांग्रेस: राजीव बिंदल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
अक्तूबर 26, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि देश के महान नेता व उनके पिता के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करना बेहद निंदनीय विषय है डॉ. राजीव बिंदल नाहन में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि देश के महान नेताप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पिता के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में अराजकता का माहौल पैदा कर बांग्लादेश जैसे हालात बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से कांग्रेस को सत्ता हासिल नहीं होने वाली।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने बयान के लिए देश की जनता से माफी मांगनी पड़ी है। बिंदल ने कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश की जनता इस तरह की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी।
बाईट: डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश अध्यक्ष हिमाचल, भाजपा
💡 पृष्ठभूमि (Background)
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देश में अराजकता फैलाने की बात कही, जिससे बांग्लादेश के हालात की तुलना की गई। हिमाचल प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया। यह विषय राजनीतिक शिष्टाचार और सार्वजनिक शांति पर सवाल उठाता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दोनों पक्षों के बीच तीव्र विरोधाभास दिखाती है और चुनावी माहौल को प्रभावित कर सकती है। आम जनता पर इसका असर सामाजिक तनाव बढ़ाने, चुनावी प्रचार में अस्थिरता और राष्ट्रीय एकता पर संदेह पैदा करने के रूप में ह