व्यापार

देश के बड़े बिजनेसमैन ने मांगा 14000 करोड़ का कर्ज, बैंक देने लगे 24000 करोड़

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
देश के बड़े बिजनेसमैन ने मांगा 14000 करोड़ का कर्ज, बैंक देने लगे 24000 करोड़

एक तरफ जहां देश के कई ऐसे बिजनेसमैन हैं जो बैंकों से उधार लेकर उन्हें चूना लगाकर भाग गए हैं.

तो वहीं दूसरी तरफ एक ऐसे भारतीय बिजनेसमैन भी हैं, जिन्होंने बैंक से लोन मांगा 14 हजार करोड़ रुपये का, लेकिन बैंक उन्हें उससे भी ज्यादा का लोन ऑफर कर रहे हैं. क्या आपने पहचाना कि ये बिजनेसमैन कौन हैं?

ये बिजनेसमैन कोई और नहीं बल्कि कुमार मंगलम बिड़ला हैं.

बिड़ला ग्रुप को मिला बड़ा प्रोजेक्ट

दरअसल कुमार मंगलम बिड़ला के नेतृत्व वाले आदित्य बिड़ला ग्रुप को एक बड़ी डील मिली है.

ग्रुप की कंपनी आदित्य बिड़ला रिन्यूएबल्स भारत में शेल की रिन्यूएबल एनर्जी संपत्तियां खरीदने जा रही है. इस डील को पूरा करने के लिए कंपनी करीब 14 हजार करोड़ रुपये का लोन लेना चाहती है.

जिसके लिए बैंकों ने उन्हें जो पेशकश की है, उसे देख हर कोई हैरान रह गया है.

ये भी पढ़ें: FD बनेगी बुढ़ापे की लाठी, किस बैंक में मिलेगा सबसे ज्यादा मुनाफा?

मामले से जुड़े लोगों के मुताबिक, कम से कम चार बैंकों ने मिलकर करीब 24 हजार करोड़ रुपये तक की क्रेडिट लिमिट देने की पेशकश की है. ये रकम कंपनी की जरूरत से करीब 70% ज्यादा है.

हालांकि, बैंकों की ओर से बताई गई पूरी रकम जरूरी नहीं है कि वास्तव में लोन के रूप में दी जाए.

किस बैंक ने की कितनी पेशकश?

एक्सिस बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने करीब 7-7 हजार करोड़ रुपये तक की क्रेडिट लिमिट देने की पेशकश की है.

वहीं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और PNB ने करीब 5- 5 हजार करोड़ रुपये की क्रेडिट लाइन देने की बात कही है.

इसके अलावा HDFC बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक समेत कुछ अन्य बड़े बैंकों से भी बातचीत चल रही है.

शेल की 5 GW रिन्यूएबल संपत्तियां खरीदेगा बिड़ला ग्रुप

आदित्य बिड़ला रिन्यूएबल्स, सोलएनर्जी पावर प्राइवेट की 100% हिस्सेदारी खरीदेगी.

सोलएनर्जी के प

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।