राजनीति

'देश को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी', राहुल गांधी पर गृह मंत्री शाह ने साधा निशाना

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'देश को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी', राहुल गांधी पर गृह मंत्री शाह ने साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में की गईं टिप्पणियों को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा, उन्होंने कहा- कांग्रेस नेता भारत को बदनाम कर रहे हैं.

देश को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी.

कांग्रेस लगातार तीन बार हारने के कारण हताशा में है.

हैदराबाद में हुए कांग्रेस के एक कार्यक्रम का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि देशभर के वामपंथी विचार धारा के लोगों को उसमें बुलाया गया. राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के राजकुमार वहां गए.

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने कार्यक्रम का नाम तो देश के नाम पर रखा है लेकिन वहां देश विरोधी बातें बोली गईं.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने वहां देशविरोधी बातें करके दुनिया में भारत को बदनाम करने का काम किया है.

राहुल गांधी लगातार चुनाव हारने की फ्रस्ट्रेशन, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भारत विरोधी बयान देकर निकाल रहे हैं। https://t.co/CCJqntY6t3

Amit Shah (@AmitShah) November 15, 2026

यूपीए सरकार पर निशाना

अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि मैं आज इस मंच से महाराष्ट्र के लोगों और देशभर के लोगों से कहना चाहता हूं कि जहां भी कांग्रेसी मिलें, इनसे पूछिए कि चुनाव लड़ना, हारना जीतना ये सब पार्टी के नेताओं के परफॉर्मेंस पर निर्भर करता है.

कांग्रेस के नेतृत्व वाली पूर्व की यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि इनसे पूछिए कि 10 साल आपको दिए थे, लेकिन इस दौरान 12 लाख करोड़ के घपले घोटाले किए गए.

केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री का जिक्र करते हुए कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस का हाथ पकड़कर दिल्ली से निकाल बाहर किया और नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इस खबर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे देश को बदनाम कर रहे हैं। यह विषय भारतीय राजनीति में सत्ता संघर्ष और मीडिया पर आलोचना के बीच की टकराव को दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि राजनीतिक विरोधियों पर सरकार की आलोचना कैसे सार्वजनिक मंचों पर तेज़ी से होती है, जिससे चुनावी माहौल और सार्वजनिक विश्वास पर असर पड़ सकता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि वे राजनीतिक वक्तव्यों पर अधिक सतर्क हों और मीडिया

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।