राज्य

आज देश भर में मनाया जा रहा हिन्दी दिवस, आज प्रदेश भर में भी कई कार्यक्रम होंगे आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
आज देश भर में मनाया जा रहा हिन्दी दिवस, आज प्रदेश भर में भी कई कार्यक्रम होंगे आयोजित

अगस्त 14, शिमला (हिमाचल प्रदेश): आज देश भर में हिन्दी दिवस मनाया जा रहा है। वर्ष 1949 में इसी दिन संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी को देश की आधिकारिक भाषा के तौर पर अपनाया था। आज हिन्दी दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है और 52 करोड़ से ज्यादा लोगों की पहली भाषा है। इस बीच हिंदी दिवस पर आज प्रदेश भर में भी कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। भाषा व संस्कृति विभाग शिमला के गेयटी थियेटर में आज जिला स्तरीय कवि सम्मेलन का आयोजन करेगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।