मनोरंजन

'देश को आप पर गर्व है...', शाहरुख खान ने की कैप्टन स्मित माछर की बहादुरी की तारीफ

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'देश को आप पर गर्व है...', शाहरुख खान ने की कैप्टन स्मित माछर की बहादुरी की तारीफ

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने कैप्टन स्मित माछर की तारीफ की है.

हाल ही में इजराइल जाने वाली फ्लाइट पर हुए हमले के दौरान फ्लाई दुबई के पायलट कैप्टन स्मित माछर ने अपनी बहादुरी दिखाई थी, जिसका पूरा देश मुरीद हो गया. हर कोई सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ कर रहा है.

इसी कड़ी में अब शाहरुख खान का नाम भी शामिल हो गया है.

शाहरुख खान ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करके स्मित माछर की बहादुरी की तारीफ की है.

उन्होंने पोस्ट के जरिए बताया कि देश को उनकी बहादुरी पर गर्व है और जो उन्होंने हिम्मत दिखाई वो काबिल-ए-तारीफ है. ऐसे में चलिए बताते हैं किंग खान ने अपनी पोस्ट में क्या कुछ लिखा.

शाहरुख खान ने एक्स पर स्मित के लिए क्या लिखा?

शाहरुख खान ने एक्स पर कैप्टन स्मित की तारीफ करते हुए लिखा, 'कैप्टन स्मित माछर, जब सबसे ज्यादा जरूरत थी तो आप मजबूती से डटे रहे.

मुश्किल हालात का सामना करना और अपनी सुरक्षा को दांव पर लगाना आसान नहीं होता.

लेकिन अपने जहाज पर मौजूद लोगों की सुरक्षा के लिए ठीक यही किया और हमें दिखाया कि एक कैप्टन होने का क्या मतलब होता है.'

Captain Smit Machchhar, you stood strong when it mattered the most!!

It s not easy to stare adversity in the face and put one s safety on the line but you did just that to protect those onboard and showed us what being a Captain entails. A true display of courage and duty.

Shah Rukh Khan (@iamsrk) October 3, 2026

यह भी पढ़ें: <a href="https://www.abplive.com/entertainment/bollywood/emraan-hashmi-bought-new-mercedes-amg-g-63-car-worth-3-to-4-

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।