विदेश

देश के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट में सॉफ्टवेयर हटाए:नई रूसी हार्डवेयर तकनीक का इस्तेमाल होगा; 10 साल मे 2 बड़े साइबर अटैक हुए थे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
देश के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट में सॉफ्टवेयर हटाए:नई रूसी हार्डवेयर तकनीक का इस्तेमाल होगा; 10 साल मे 2 बड़े साइबर अटैक हुए थे

न्यूक्लियर प्लांट्स में सॉफ्टवेयर क्रैश और साइबर हमलों के खतरों से बचने के लिए भारत में नई तकनीक का इस्तेमाल शुरू किया जा रहा है। रूस में बनी यह हार्डवेयर-आधारित तकनीक फिलहाल तमिलनाडु में स्थित देश के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट में लगाई जा रही है। रूसी परमाणु ऊर्जा कंपनी रोसाटॉम ने हाल ही में कुडनकुलम परमाणु बिजली संयंत्र के लिए नई तकनीक पर आधारित सुरक्षा उपकरण के करीब 300 सेट भेजे हैं।

नया सिस्टम माइक्रोप्रोसेसर-सॉफ्टवेयर के बिना चलेगा यह आपात स्थिति में बिना माइक्रोप्रोसेसर और एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर के काम करती है। इनका मकसद सॉफ्टवेयर पर निर्भरता घटाना है, ताकि साइबर हमले या कोई गड़बड़ी होने पर भी सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो। सभी जरूरी जांच पूरी होने के बाद इन्हें यूनिट 3 और 4 की सुरक्षा व्यवस्था में शामिल किया जाएगा।

कुडनकुलम की पहली दो इकाइयों के संचालन से मिले अनुभवों को ध्यान में रखकर नई इकाइयों के लिए सुरक्षा व्यवस्था तैयार की गई है। जानिए नए सिस्टम की खासियत हैकिंग से कितना खतरा, क्या है इसकी वजह; 5 सवाल-जवाब सवाल: डार्क वेब क्या है, जहां डेटा अपलोड किया गया जवाब: डार्क वेब इंटरनेट का वह हिस्सा है, जिसे सामान्य ब्राउजर (जैसे- क्रोम, एज या सफारी) से नहीं खोला जा सकता।

इसे एक्सेस करने के लिए टोर ब्राउजर जैसे विशेष ब्राउजर की जरूरत होती है। सवाल: ये हमला सप्लाई चेन अटैक जैसा, वजह क्या है?

जवाब: जब हैकर सीधे किसी संस्था पर हमला करने के बजाय उसके ठेकेदार, सॉफ्टवेयर कंपनी या डेटा सेंटर को निशाना बनाते हैं, तो इसे सप्लाई चेन अटैक कहते हैं। इससे असली लक्ष्य तक पहुंचना उनके लिए आसान हो जाता है। सवाल: हैकर्स डेटा डार्क वेब पर क्यों डालते हैं?

जवाब: फिरौती मांगने, डेटा बेचने, जासूसी करने, अपनी हैकिंग क्षमता दिखाने या भविष्य के हमलों के लिए जानकारी साझा करने के उद्देश्य से। सवाल: अगर कंट्रोल रूम का लेआउट लीक हो जाए तो खतरा क्या है?

जवाब: इससे हमलावरों को पता चल सकता है कि प्लांट के अहम सिस्टम कहां हैं और सुरक्षा व्यवस्था कैसे काम करती है। ऐसी जानकारी भविष्य में साइबर हमला या घुसपैठ की योजना बनाने में मदद कर सकती है। सवाल: भारत के न्यूक्लियर प्लांट की साइबर सुरक्षा कौन करता है?

जवाब: भारत में NPCIL, CERT-In, NCIIPC और AERB जैसे संस्थान न्यूक्लियर प्लांट की साइबर सुरक

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।