व्यापार

देश के सरकारी बैंकों पर मंडराया खतरा, किसानों का लोन बनेगा टेंशन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
देश के सरकारी बैंकों पर मंडराया खतरा, किसानों का लोन बनेगा टेंशन

देश में इस साल मानसून हर साल के मुकाबले काफी कम रहा है. बारिश कम होने के कारण किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है.

लेकिन ये कम बारिश केवल किसानों के लिए ही मुसीबत का सबब नहीं है बल्कि बैंकों पर भी इसका असर पड़ सकता है. हाल ही में आई ICICI सिक्योरिटीज की एक रिपोर्ट में इस बारे में बताया गया है.

इस रिपोर्ट के मुताबिक, कम बारिश के कारण किसानों की फसल और कमाई प्रभावित हुई है. ऐसे में किसानों के लिए बैंक से लिया गया कर्ज चुकाना मुश्किल हो सकता है.

इसका असर वित्त वर्ष 2026-27 में सरकारी बैंकों पर देखने को मिल सकता है.

दो बैंकों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

ICICI सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2026 के मानसून में देश में सामान्य से 13% कम बारिश हुई.

महाराष्ट्र और कर्नाटक इससे सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य रहे.

इन राज्यों में सूखे जैसी स्थिति के कारण बैंक ऑफ महाराष्ट्र और कैनरा बैंक पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है, क्योंकि इन बैंकों किसानों को ज्यादा लोन दिया है.

सरकारी बैंकों पर क्यों पड़ेगा असर?

सरकारी बैंक यानी PSU बैंक अपने कुल कर्ज का बड़ा हिस्सा किसानों और गावों को देते हैं.

बारिश कम होने से फसल की पैदावार घटती है और किसानों की आमदनी कम हो जाती है. ऐसे में उनके लिए कर्ज की किस्तें चुकाना मुश्किल हो सकता है.

उदाहरण के लिए बताए तो कैनरा बैंक के भारत में दिए गए कुल कर्ज का 22.9% हिस्सा कृषि क्षेत्र से जुड़ा है.

ICICI सिक्योरिटीज का अनुमान है कि अगर महाराष्ट्र और कर्नाटक में दिए गए 35% फसल लोन रीस्ट्रक्चरिंग किया जाता है, तो FY27 में कुछ बैंकों की प्रति शेयर कमाई (EPS) पर 1-4% तक असर पड़ सकता है.

कर्ज वसूली की स्थिति में हुआ सुधार

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में बैंकों के खेती से जुड़े कर्ज की स्थिति में सुधार हुआ है.

कृषि क्षेत्र में ग्रॉस NPA (GNPA) यानी फंसे हुए कर्ज का अनुपात पहले के 9-10% से घटकर करीब 5% रह गया है.

वहीं, पिछले दो सालों में कृषि कर्ज में नए डिफॉल्ट यानी कर्ज न चु

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।