देश में श्रम बल भागीदारी दर बढ़कर 55.6 फीसदी हुई
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 15, नई दिल्ली: देश में रोजगार के मोर्चे पर अगस्त महीने में सकारात्मक आंकड़े सामने आए हैं। पीरियॉडिक लेबर फोर्स सर्वे यानी आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण की अगस्त 2026 की मासिक बुलेटिन के मुताबिक, देश में श्रम बल भागीदारी दर बढ़कर 55.6 फीसदी हो गई है। जुलाई में यह 55.4 फीसदी थी। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में श्रम बल भागीदारी दर बढ़कर 58.2 फीसदी दर्ज की गई है, जो पिछले साल अगस्त के मुकाबले 1.2 प्रतिशत अंक अधिक है।
महिला श्रम बल भागीदारी दर भी बढ़कर 34.8 फीसदी पर पहुंच गई है। सर्वेक्षण के मुताबिक, देश में श्रमिक जनसंख्या अनुपात बढ़कर 52.8 फीसदी हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिक जनसंख्या अनुपात सालाना आधार पर 1.3 प्रतिशत अंक बढ़कर 55.8 फीसदी दर्ज किया गया है। वहीं, देश में बेरोजगारी दर 5 फीसदी पर स्थिर रही।
ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दर घटकर 4.1 फीसदी पर आ गई है, जो जनवरी 2026 के बाद सबसे निचला स्तर है। कुल मिलाकर, अगस्त महीने के आंकड़े ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की स्थिति मजबूत होने और श्रम बल भागीदारी में बढ़ोतरी का संकेत देते हैं।
फोटो- प्रतीकात्मक तस्वीर