देश में तेजी से बढ़ रहा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। नई दिल्ली में आज इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र से जुड़े पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए श्री गडकरी ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र को मजबूत बनाने से इनकी आर्थिक व्यवहार्यता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने से देश की पेट्रोलियम आयात पर निर्भरता कम होगी, प्रदूषण पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी और इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बनेगा।
श्री गडकरी ने जैव-इथेनॉल से चलने वाले वाहनों की संभावनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक ईंधन के इस्तेमाल से पारंपरिक पेट्रोलियम पर निर्भरता काफी कम होगी और उपभोक्ताओं को आर्थिक लाभ भी मिलेगा। श्री गडकरी ने घोषणा की कि वे इस महीने की 26 तारीख को टोयोटा इनोवा का एक ऐसा चार पहिया वाहन लॉन्च करेंगे, जो पेट्रोल के बजाय शत प्रतिशत जैव-इथेनॉल से चलेगा।