राजनीति

देश में वोट चोरी के खिलाफ सभी राजनैतिक दलों के साथ साथ देश के हर नागरिक को सजग होना पड़ेगा: प्रतिभा सिंह

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
देश में वोट चोरी के खिलाफ सभी राजनैतिक दलों के साथ साथ देश के हर नागरिक को सजग होना पड़ेगा: प्रतिभा सिंह

अक्तूबर 28, शिमला (हिमाचल प्रदेश): अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य, पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि देश में वोट चोरी के खिलाफ सभी राजनैतिक दलों के साथ-साथ देश के हर नागरिक को सजग होना पड़ेगा। उन्होंने कहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने एसआईआर के नाम पर दो चुनाव आयुक्तों के असहमति के बाबजूद एकल फैसले लेकर प्रपत्र 6 में परिवर्तन कर देश के 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं को उनके मतदान के अधिकार से वंचित किया वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा है कि ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर ही नही बल्कि देश के संविधान व लोकतंत्र का खुलेआम ह्रास किया है जिसके लिए उन्हें इस पद पर अब देश स्वीकार नही कर सकता। प्रतिभा सिंह ने आज एक बयान में प्रदेश के लोगों का आह्वान किया है कि दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवम्बर को "देश बचाओ, वोट बचाओ" इंडिया गठबंधन की महारैली में सभी बढ़चढ़ कर भाग ले।

उन्होंने कहा कि यह महारैली भाजपा के खिलाफ एक जन आंदोलन साबित होगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।