देशभर में धनतेरस की धूम, इस दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नवंबर 06, नई दिल्ली: दीपावली के पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत धनतेरस के साथ हो गई है। आरोग्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली के प्रतीक इस पर्व पर भगवान धन्वंतरि और धन के देवता कुबेर की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन सोना-चांदी और बर्तन खरीदना शुभ होता है।हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है।
यह पर्व आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि को समर्पित है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसी मान्यता के चलते धनतेरस पर बर्तन, विशेष रूप से कलश खरीदना शुभ माना जाता है।भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद का जनक और चिकित्सा शास्त्र का आदि आचार्य माना जाता है।
वहीं, धन के देवता कुबेर को धन-संपत्ति का रक्षक माना गया है। इसी कारण इस दिन भगवान धन्वंतरि और कुबेर की संयुक्त पूजा का विधान है। मान्यता है कि इससे घर में आरोग्य, सुख-समृद्धि और धन-संपदा का वास होता है।धनतेरस पर लोग भगवान धन्वंतरि से अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हैं। कई स्थानों पर इस दिन से पांच दिनों तक घरों के आंगन और मुख्य द्वार पर रंगोली बनाने की परंपरा है।
औषधीय गुणों से जुड़े पौधे लगाने की परंपरा भी इस पर्व को प्रकृति और आरोग्य से जोड़ती है। पर्व को लेकर बाजारों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
FILE PHOTO