अपराध

देशभर में आज गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 19 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
देशभर में आज गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा

छत्तीसगढ़ सहित देशभर में आज गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बुद्धि, विवेक और सौभाग्य-समृद्धि के प्रतीक गणपति जी का दस दिन का उत्सव आज से शुरु होकर चतुर्दशी पर संपन्न होगा। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों में भगवान गणेश की मूर्तियां विराजित की जा रही हैं। जगह-जगह ढोल-नगाड़ों और ‘‘गणपति बप्पा मोरिया’’ के जयकारों के साथ गणेश प्रतिमाओं को सार्वजनिक पंडालों और घरों में स्थापित किया जा रहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर देश सहित प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने सोषल मीडिया पर संस्कृत में सुभाषितम साझा करते हुए कामना की है कि यह पवित्र त्योहार सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करंे।

🎙️ जनता का संदेश का मत

गणेश चतुर्थी के इस पावन पर्व पर, जब हम बुद्धि और विवेक का जश्न मनाते हैं, तो हमें याद रखना चाहिए कि समाज में उत्पन्न होने वाली छोटी-छोटी झड़पों को भी शांति से सुलझाया जा सकता है। किसी भी विवाद को कानूनी मार्ग, मध्यस्थता या संवाद के माध्यम से हल करें, न कि हिंसा से। इस अवसर पर हम एक-दूसरे के प्रति सहानुभूति और सम्मान बढ़ाएँ, ताकि हमारा समाज सच्ची एकता और समृद्धि की ओर अग्रसर हो।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।