देश

देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल

देशभर में जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान हो चुका है.

सरकार ने जनगणना (Census) की घोषणा करते हुए इसकी तारीख 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 के बीच तय की है.

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, जनगणना के लिए संदर्भ तिथि एक मार्च, 2027 की मध्यरात्रि 12:00 बजे होगी. बर्फबारी और चुनावी राज्यों में अभी जनगणना नहीं होगी. इन जगहों के लिए तारीखें अलग से जारी की जाएगी.

सेंसस कमिश्नर ऑफ इंडिया मृत्युंजय कुमार नारायण की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, मणिपुर (अगली घोषणा तक), गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बर्फ बारी प्रभावित क्षेत्रों को छोड़कर बाकी सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 25 जनवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक जनगणना का कार्य किया जाएगा.

A Gazette notification issued by the Ministry of Home Affairs reads, "In exercise of the powers conferred by section 3 of the Census Act, 1948 (37 of 1948) read with rules 6A and 6D of the Census Rules, 1990, the Central Government hereby declares that in all States and Union territories of India except the State of Manipur (till further declaration), the States of Goa, Uttar Pradesh, Punjab, Uttarakhand, the Union territory of Ladakh and the snow-bound non-synchronous areas of the State of Himachal Pradesh and the Union territory of Jammu and Kashmir..."

Press Trust of India (@PTI_News) October 30, 2026

ऑनलाइन पोर्टल शुरू करेगी सरकार

सरकार जनगणना के मुख्य कार्य से पहले लोगों को खुद विवरण दर्ज करने की सुविधा देगी, जिसके लिए ऑनलाइन पोर्टल 10 जनवरी से 24 जनवरी, 2027 तक खुला रहेगा.

इसके बाद, जनगणना डेटा के अंतिम मिलान और सुधार के लिए 1 मार्च से 5 मार्च, 2027 तक एक

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।