राज्य

देशभर में आज मनाई जा रही है अनंत चतुर्दशी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
देशभर में आज मनाई जा रही है अनंत चतुर्दशी

रायपुर, 25 सितंबर 2026

आज अनंत चतुर्दशी है देशभर सहित छत्तीसगढ़ में भी भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया है। विसर्जन के लिए प्रशासन ने पूरी तरह से तैयारियां कर ली हैं। छोटी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए नगर निगम तालाबों के किनारे अस्थायी कुंड रखेगा, तो सध्यम आकार की प्रतिमाओं को रायपुर स्थित महादेवघाट के स्थायी कुंड तक ले जाने के लिए भी नगर निगम की गाड़ियां तेलीबांधा, बूढ़ातालाब और लाखे नगर चौक पर तैनात रहेंगी। ताकि एक साथ ज्यादा संख्या में प्रतिमाओं को कुंड तक ले जाकर विसर्जित किया जा सके। इससे कुंड और रूट पर लोगों की ज्यादा भीड़ भी नहीं होगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।