अपराध

आज देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जा रही है लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
आज देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जा रही है लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर आयोजित होने वाली 'रन फॉर यूनिटी' में अधिक से अधिक युवाओं और नागरिकों से शामिल होने की अपील की गई है।

अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के उपाध्यक्ष प्रोफेसर राजीव दीक्षित ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन और उनके आदर्श राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की प्रेरणा देते हैं। आज भारत की प्रगति और वैश्विक पहचान का आधार देशवासियों की एकता, आपसी भाईचारा और सामूहिक प्रयास हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में भारत शांति के प्रतीक के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। ऐसे समय में युवाओं और नागरिकों को विशेष रूप से सजग रहने की आवश्यकता है। देश की विविधता, आपसी सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

प्रो. दीक्षित ने युवाओं से अपील की कि वे राष्ट्रीय एकता दिवस के आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लें और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।