अपराध

देवघर परिसदन में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के कमरे में चोरी का प्रयास

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
देवघर परिसदन में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के कमरे में चोरी का प्रयास

देवघर परिसदन में रुके थे पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कमरे में डुप्लीकेट चाबी से चोरी का प्रयास, बाबूलाल मरांडी ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल।

Short Headline: देवघर परिसदन में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के कमरे में चोरी का प्रयास

29 सितंबर, देवघर: देवघर सर्किट हाउस में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के ठहरने वाले कमरे को कथित तौर पर डुप्लीकेट चाबी से खोलने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि सर्किट हाउस के एक कर्मचारी ने उनके कमरे के साथ-साथ गार्ड रूम को भी डुप्लीकेट चाबी से खोलने का प्रयास किया।

घटना की जानकारी मिलने पर बाबूलाल मरांडी ने इसे गंभीर सुरक्षा मामला बताते हुए देवघर पुलिस और उपायुक्त से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मामला किसी सामान की चोरी से अधिक सर्किट हाउस की सुरक्षा और देवघर की छवि से जुड़ा है।

सूचना मिलने पर नगर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ सर्किट हाउस पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि संबंधित कर्मचारी को पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन वह मौके से भाग गया। पुलिस मामले में सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

बाइट- बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।